• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

15 अगस्त पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे संदेश, शायरी और कविताएं, इन खास शुभकामनाओं से मनाएं स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त भारत का गर्व, सम्मान और देशभक्ति का महापर्व है। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे और देशभक्ति के संदेशों, शायरी व कविताओं से अपनों को शुभकामनाएं भेजे...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 06:05:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 06:05:52 PM (IST)
15 अगस्त पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे संदेश, शायरी और कविताएं, इन खास शुभकामनाओं से मनाएं स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे संदेश। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाता है।
  2. यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान।
  3. तिरंगे और देशभक्ति गीतों से माहौल देशभक्तिमय होता है।

डिजिटल डेस्क। 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। हर हिंदुस्तानी के लिए ये सिर्फ एक तारीख नहीं है। यह गर्व, सम्मान और देशभक्ति का महापर्व है। इस दिन हर तरफ तिरंगे की छटा और हवाओं में आजादी के तराने गूंजते हैं। आजादी के इस जश्न में अपनों को देशभक्ति से भरे संदेश भेजना एक खूबसूरत परंपरा बन गई है।

अगर, आप भी अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों के दिल में देशभक्ति की अलख जगाना चाहते हैं और उन्हें खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज, शायरी और कविताएं लेकर आए हैं। इन संदेशों को भेजकर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।


देशभक्ति से लबरेज शानदार शायरी

अपने व्हाट्सएप और फेसबुक पर शेयर करने या दोस्तों को भेजने के लिए ये शायरियां एकदम परफेक्ट हैं:

संदेश 1:

ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,

हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं!

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

संदेश 2:

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,

सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है।

हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!

संदेश 3:

कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

नशा ये हिंदुस्तान के सम्मान का है।

स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई!

रगों में जोश भर देने वाले स्लोगन और संदेश

अगर आप कुछ दमदार भेजना चाहते हैं, तो इन संदेशों का इस्तेमाल करें:

संदेश 4:

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,

शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे।

बची हो जो एक बूंद भी लहू की रगों में,

तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।

जय हिंद! जय भारत!

संदेश 5:

देशभक्तों के बलिदान से स्वतंत्र हुए हैं हम,

कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे भारतीय हैं हम।

15 अगस्त की ढेरों शुभकामनाएं!

संदेश 6:

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,

हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलसिता हमारा।

आइए मिलकर अपने देश को और महान बनाएं।

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

देशप्रेम को दर्शाती खूबसूरत कविताएं

छोटी और प्यारी कविताओं के जरिए आप बच्चों से लेकर बड़ों तक को आजादी का महत्व समझा सकते हैं:

संदेश 7:

गूंज रहा है दुनिया में, भारत का नगाड़ा,

चमक रहा है आसमान में, देश का सितारा।

आजादी के दिन आओ मिलकर करें ये वादा,

जान से भी प्यारा होगा, हमें वतन हमारा।

हैप्पी इंडिपेंडेंस डे!

संदेश 8:

तीन रंगों का है ये प्यारा,

ये है भारत देश हमारा।

मुकुट हिमालय है इसका,

चरणों को धोता सागर खारा।

आओ मिलकर शीश झुकाएं,

स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएं।

आप सभी को 15 अगस्त की बधाई!