• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

Delhi CJP Protest: अभिजीत दीपके, सौरभ दास, रांका तीनों हिरासत में, कई जगहों पर लगा लंबा जाम

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर क्षेत्र ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 07:49:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 11:29:22 AM (IST)
Delhi CJP Protest: अभिजीत दीपके, सौरभ दास, रांका तीनों हिरासत में, कई जगहों पर लगा लंबा जाम
दिल्ली में सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर हाई अलर्ट।

HighLights

  1. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान
  2. दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके
  3. जंतर-मंतर के पास स्कूल-कॉलेज बंद, सुरक्षाबल मुस्तैद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े प्रदर्शन से पहले दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान करने वाले अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही प्लेन के भीतर से हिरासत में ले लिया। उधर गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया।

मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं- अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके को जब फ्लाइट में पुलिस हिरासत में लेने पहुंची तब उन्होंने पुलिसवालों से कहा, 'मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।' इस पर पुलिस ने कहा, 'नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।'

#WATCH | Delhi Police personnel enter the aircraft that was carrying Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke to Delhi. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago. "...I have come here to be arrested; arrest me," Abhijeet Dipke tells Delhi Police "No, this is not an arrest. Please cooperate," Delhi Police personnel tell him.

— ANI (@ANI) October 10, 2026

जंतर-मंतर पर सुरक्षा का कड़ा पहरा


CJP के इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

naidunia_image

सीजेपी समर्थक हिरासत में लिए गए

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कनॉट प्लेस के रास्ते आगे बढ़ रहे सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (GRP/RPF) को निर्देश जारी किए हैं कि यात्रियों की सघन चेकिंग और पूछताछ की जाए। स्टेशनों पर यदि कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के इरादे से आता हुआ पाया जाता है, तो उसे तत्काल हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।

naidunia_image

चार किमी के दायरे में इंटरनेट पाबंदी

जंतर-मंतर के आसपास 4 किलोमीटर क्षेत्र के साथ-साथ 45 मेट्रो स्टेशनों और आसपास के स्कूल-कॉलेजों के इलाके में इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं। जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

पूरी रात जगह-जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों और पैदल चालकों की सघन चेकिंग की गई। सुबह 5:30 बजे सुरक्षाबलों की शिफ्ट बदली गई। दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। सभी वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी (SHO) लगातार गश्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CJP के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहीं महाराष्ट्र की छात्राओं को इटारसी में हिरासत में लेने का मामला पहुंचा हाई कोर्ट