पुणे में 65 साल के दरिंदे ने 4 साल की मासूम का रेप करने के बाद कर दी हत्या, फांसी की मांग के साथ सड़कों पर उतरे लोग
पुणे जिले के नसरापुर गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की जघन्य घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 02 May 2026 03:02:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 03:02:39 PM (IST)
बच्ची के साथ रेप और हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग।HighLights
- 65 साल के दरिंदे ने 4 साल की मासूम से किया रेप
- बुजुर्ग ने रेप के बाद बच्ची की हत्या भी कर दी
- घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
डिजिटल डेस्क। पुणे जिले के नसरापुर गांव में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की जघन्य घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य को 65 वर्षीय एक बुजुर्ग ने अंजाम दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव है। मामले को लेकर गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस चौकी का घेराव करके लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मौत की सजा की मांग की है।
पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज की जांच
यह मामला तब प्रकाश में आया जब बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी बच्ची को खाने-पीने का लालच देकर एक झोपड़ी की ओर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने मानवता को कलंकित करने वाला बताया। उन्होंने पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन लिया। उन्होंने जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें- 'कानून की इतनी भी जानकारी नहीं...', दुष्कर्म केस में MP हाईकोर्ट की SP और डीएसपी को कड़ी फटकार, कार्यप्रणाली पर सवाल
अनिल देशमुख ने घटना पर गहरा दुख किया व्यक्त
पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 'महाराष्ट्र दिवस' के अवसर पर ऐसी शर्मनाक वारदात राज्य के लिए कलंक है। उन्होंने मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में करने और दरिंदे को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की है।