रांची से मरीज को लेकर दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस क्रैश, परिजनों और मेडिकल टीम समेत 7 यात्री सवार
रांची से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एयर एंबुलेंस चतरा जिले में क्रैश हो गया। हादसे के दौरान विमान में 7 लोग सवार थे। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Feb 2026 12:28:25 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Feb 2026 03:24:37 AM (IST)
दुर्घटनाग्रस्त विमान के अवशेषHighLights
- रांची से दिल्ली जा रहा एयर एबुंलेंस कैश
- विमान में सवार मरीज समेत 7 की मौत
- उड़ान भरते ही विमान रडार से हुआ गायब
डिजिटल डेस्क: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार रात एक दुखद हादसा हो गया। मरीज को लेकर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से मरीज को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरने के दौरान एक एयर एंबुलेंस कैश हो गया। विमान हादसे में 7 लोगों के मौत की आशंका है। जिसमें डॉक्टर, मेल नर्स मरीज और उनके परिजन शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त मेडिकल एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) ने रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी और कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण रडार से गायब हो गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, विमान सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में मिला।
हादसे के दौरान विमान में 7 लोग सवार थे। जिसमें मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी व एक अन्य स्वजन ध्रुव कुमार के अलावा एंबुलेस टीम के कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन स्वराज दीप सिंह, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पारा मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार गुप्ता सवार थे।
![naidunia_image]()
विमान का मलबा
विमान का एटीसी से टूटा संपर्क
जानकारी के अनुसार, झारखंड के लातेहार जिला स्थित चंदवा के निवासी संजय कुमार आग में गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें सोमवार शाम 7:11 मिनट पर रांची के देवकमल अस्पताल से एयर एंबुलेंस से दिल्ली लेकर जाया जा रहा था। रांची एयरपोर्ट ने निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि शाम 7:34 मिनट पर विमान का अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।