• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा

Indian Railways News: गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के बीच दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें (Amrit Bharat Express Train) चलाने को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी ...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 05:42:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 05:42:17 PM (IST)
रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, इस रूट पर दौड़ेंगी दो अमृत भारत ट्रेनें, एमपी के रतलाम सहित इन शहरों को मिलेगा फायदा
Amrit Bharat Trains: गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत ट्रेनें

HighLights

  1. गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए नई ट्रेनें चलेंगी
  2. रेलवे बोर्ड ने दोनों अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी दी
  3. रतलाम और शामगढ़ में भी ट्रेन का ठहराव रहेगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से दिल्ली और गोरखपुर से मुंबई के बीच एक-एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Amrit Bharat Express) चलाने की मंजूरी दे दी है। दोनों ट्रेनों के संचालन के लिए फिलहाल एक-एक अमृत भारत रैक उपलब्ध कराया गया है। रेलवे ने दोनों ट्रेनों को सप्ताह में एक दिन चलाने की अनुमति दी है।

मांग बढ़ने पर भविष्य में इनके फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। इन दोनों ट्रेनों के संचालन की तैयारी उत्तर पूर्व रेलवे ने शुरू कर दी है। नई ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के साथ मध्य प्रदेश के रतलाम और शामगढ़ जैसे स्टेशनों को भी सीधा लाभ मिलेगा।


गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल

रेलवे बोर्ड के अनुसार, गोरखपुर और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15095/15096 से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर से दिल्ली के लिए हर गुरुवार रात 10:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15096 शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर 2:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन शनिवार सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

naidunia_image

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली में होगा। इस ट्रेन से बस्ती, गोंडा, बरेली समेत रास्ते में पड़ने वाले कई शहरों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

गोरखपुर-बांद्रा के बीच भी चलेगी ट्रेन

दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बीच चलेगी। इस ट्रेन का नंबर 15085/15086 होगा। ट्रेन संख्या 15085 हर शुक्रवार सुबह 7:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन शनिवार शाम 6:00 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15086 शनिवार रात 9:20 बजे बांद्रा से चलेगी और सोमवार सुबह 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

MP के रतलाम और शामगढ़ में भी ठहराव

गोरखपुर-बांद्रा अमृत भारत एक्सप्रेस के रूट में उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर, टुंडला, आगरा फोर्ट, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, मंडी, शामगढ़, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, पालघर, बोरीवली और बांद्रा में रुकेगी।

इस रूट से मध्य प्रदेश के शामगढ़ और रतलाम के यात्रियों को गोरखपुर और मुंबई की सीधी रेल कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। वहीं कोटा, गंगापुर सिटी, वडोदरा, सूरत और गुजरात के अन्य शहरों के यात्रियों को भी नई ट्रेन का लाभ मिलेगा।

22 कोच की होगी अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस को आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें AC बोगियां नहीं होंगी। ट्रेन में CCTV कैमरों की सुविधा रहेगी। करीब 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1,800 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आरामदायक सीटों के साथ वैक्यूम बायो टॉयलेट की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

इमरजेंसी में लोको पायलट से कर सकेंगे बात

अमृत भारत एक्सप्रेस की खास सुविधाओं में टॉक-बैक सिस्टम भी शामिल है। किसी आपात स्थिति में यात्री इस सिस्टम के माध्यम से सीधे लोको पायलट या ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। फिलहाल गोरखपुर के रास्ते चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित हो रही हैं। अब दो और नई ट्रेनों को मंजूरी मिलने के बाद पूर्वांचल से दिल्ली और मुंबई की कनेक्टिविटी और मजबूत होने की उम्मीद है।