• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

लोकसभा में भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, अब राज्यसभा में होगा पेश

लोकसभा में जोरदार हंगामे और पक्ष-विपक्ष की तीखी बयानबाज़ी के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास कर दिया गया है। निचले सदन से मंजूरी मिलने के बाद अब इस विधेयक क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 04:30:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 04:30:52 PM (IST)
लोकसभा में भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, अब राज्यसभा में होगा पेश
लोकसभा में भारी हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल (एएनआई)

HighLights

  1. लोकसभा में भारी हंगामे के बीच पास हुआ एंटी-पेपर लीक बिल
  2. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार
  3. राहुल गांधी को संसदीय नियमों की जानकारी नहीं- जितेंद्र सिंह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में जोरदार हंगामे और पक्ष-विपक्ष की तीखी बयानबाज़ी के बीच एंटी पेपर लीक बिल पास कर दिया गया है। निचले सदन से मंजूरी मिलने के बाद अब इस विधेयक को आगे की चर्चा और स्वीकृति के लिए राज्यसभा में भेजा जाएगा। विधेयक पर चर्चा के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण में दिए गए बयानों पर सत्ता पक्ष ने कड़ा एतराज जताया और उनसे तथ्यों के प्रमाण मांगने शुरू कर दिए।

हंगामे को देखते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सत्ता पक्ष के सांसदों को शांत रहने का आग्रह किया और राहुल गांधी से अपना भाषण पूरा करने को कहा। हालांकि, जब राहुल गांधी ने अपना भाषण फिर शुरू करते हुए कहा कि बल प्रयोग की अनुमति केवल गृह मंत्री या प्रधानमंत्री स्तर पर ही दी जा सकती है, तो सदन में एक बार फिर हंगामा शुरू हो गया और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उनसे माफी मांगने की जिद पकड़ ली।


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का तीखा हमला

विपक्ष के रुख पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब देश के युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने संवेदनशील और महत्वपूर्ण कानून पर बात हो रही है, तब रचनात्मक सुझाव देने के स्थान पर राजनीति की जा रही है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के 'गृह मंत्री ने छात्रों पर गोली चलवाई' वाले बयान पर संसद में भारी बवाल, किरेन रिजिजू ने की माफी की मांग

उन्होंने राहुल गांधी की शब्दावली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सदन में इस तरह की असंसदीय भाषा का प्रयोग बेहद आश्चर्यजनक है और ऐसा लगता है कि विपक्ष के नेता को संसदीय प्रक्रियाओं के बुनियादी नियमों का ज्ञान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि देश के युवाओं और भावी पीढ़ी के संदर्भ में 'मूर्ख' जैसे शब्दों का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।