• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में PK की दमदार एंट्री... बांकीपुर में प्रशांत किशोर की शानदार जीत

Bankipur Bypoll Result 2026: जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। बीजेपी के नीरज सिन्हा दूसरे स्थान पर हैं, जबकि आरजेडी की रे...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 12:54:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 04:25:48 PM (IST)
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के गढ़ में PK की दमदार एंट्री... बांकीपुर में प्रशांत किशोर की शानदार जीत
बांकीपुर में जन सुराज की बढ़त (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. RJD उम्मीदवार रेखा कुमारी तीसरे नंबर पर
  2. मतगणना पटना के एएन कॉलेज में जारी
  3. सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतगणना जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनाव के बाद सोमवार, 3 अगस्त को मतगणना जारी है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक चर्चा बिहार की बांकीपुर (Bankipur Assembly by-Election 2026 Result) और मध्य प्रदेश की दतिया सीट को लेकर हो रही है, जिन पर राजनीतिक दलों और लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

प्रशांत किशोर ने लगातार बनाई बढ़त

Bankipur By Election Result Update : 23 वें राउंड की गिनती के बाद बांकीपुर में प्रशांत किशोर 13269 वोटों से आगे हैं।

#WATCH | Patna, Bihar | Jan Suraaj Party workers celebrate at the camp office following party Founder Prashant Kishor's 3800+ votes lead after the 7th round of counting of the Bankipur Assembly by-election. https://t.co/32HIxuwSn9 pic.twitter.com/wjxSl1EmBN

— ANI (@ANI) August 3, 2026

बीजेपी का गढ़ मानी जाती है बांकीपुर सीट


बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इस बार उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इसी सीट से अपनी चुनावी पारी की शुरुआत की है। शुरुआती रुझानों में उनकी बढ़त ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है।

सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम

मतगणना को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मतगणना केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।