
एजेंसी, कोलकाता। बंगाल में बुधवार रात एक सनसनीखेज घटना में भाजपा नेता भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में हुई। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई।
पूरे राज्य में इस कायराना वारदात की निंदा की जा रही है और सोशल मीडिया पर इस हत्या को लेकर गम और आक्रोश भरी अभिव्यक्तियां सामने आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की गाड़ी रूकवाई तथा उसके बाद उन्हें लक्ष्य कर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से अंधाधुंध फायरिंग की।
चंद्रनाथ के सिर, सीने व पेट में कई गोलियां लगी। उन्हें तुरंत मध्यमग्राम के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।
चिकित्सकों का कहना है की गोली सीने को भेद कर गई थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना में गाड़ी का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी गोली लगी है।
शुभेंदु अधिकारी के PA को गोली लगने के बाद आनन फ़ानन में अस्पताल ले आया गया, लेकिन देर हो चुकी थी.
चंद्रनाथ रथ के सिर, सीने और पेट में गोली लगी थी. बाइक सवार हमलावरों ने पहले गाड़ी को ओवरटेक कर रोका , फिर सटाकर कर गोलियां मारी. pic.twitter.com/xpKudgrRDD
— Priya singh (@priyarajputlive) May 6, 2026
इस गाड़ी में शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ बैठे थे. बाइक सवार आए और बिल्कुल सटाकर कई गोलियां मारी. pic.twitter.com/AxLDme3Sqn
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 6, 2026
उसे कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना पूर्व नियोजित थी। घटना के पीछे गंभीर साजिश की भी आशंका व्यक्त की जा रही है।
.jpg)
वहीं जिले के बैरकपुर से भाजपा के विजयी प्रत्याशी कौस्तव बागची ने आरोप लगाया कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी तथा उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने घटना को अंजाम दिलवाया है।
उन्होंने दावा किया कि बदमाश सुवेंदु के निजी सचिव को पहले से ही नजर रख रहे थे तथा सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को पराजित किया है।
बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के PA की सर,सीने में कई गोली मारकर हत्या की गई। pic.twitter.com/pBisXod2qo
— प्रणव उपाध्याय (@PranawUpadhyay) May 6, 2026