• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं का दबदबा: वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी से लेकर रूप कुमारी चौधरी को मिले अहम पद, देखें लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 04:31:15 PM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 04:31:15 PM (IST)
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महिलाओं का दबदबा: वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी से लेकर रूप कुमारी चौधरी को मिले अहम पद, देखें लिस्ट
BJP New Team: वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की कमान

HighLights

  1. नितिन नवीन की नई BJP टीम में महिलाओं को प्रमुख भूमिका
  2. वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
  3. पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बनीं राष्ट्रीय महासचिव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP New Team List) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस नए संगठनात्मक ढांचे में पार्टी ने महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए कई प्रमुख महिला नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

शीर्ष पदों पर वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी

नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी 2011 से 2019 तक गुजरात से राज्यसभा सांसद रहीं और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे 2010 से 2013 तक बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।


महिला मोर्चा की कमान रूप कुमारी चौधरी के हाथ

छत्तीसगढ़ की अनुभवी और महासमुंद से सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य और संगठन में उनके लंबे अनुभव और महिलाओं के अधिकारों पर मुखरता को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- BJP की नई राष्ट्रीय टीम का एलान, मध्य प्रदेश से वीडी शर्मा, लाल सिंह आर्य और गजेंद्र पटेल समेत कई दिग्गजों को बड़ी जिम्मेदारी

रेखा वर्मा और वर्षाबेन दोशी को भी मिली जगह

BJP chief Nitin Nibin announces names of new office bearers.

Vasundhara Raje Scindia, Tirath Singh Rawat, Ram Madhav, Baijyant Jay Panda, D Purandeshwari, Rekha Verma, Varshaben Narendrabhai Doshi, Bharti Pravin Pawar, Manpreet Singh Badal, Lal Singh Arya, M. Nagaraja, Tariq… pic.twitter.com/dnPE95CDVY

— ANI (@ANI) August 17, 2026

उत्तर प्रदेश के धौरहरा से दो बार की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को राष्ट्रीय पदाधिकारी पद पर बरकरार रखा गया है। वे 2019 से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड की सह-प्रभारी रही हैं। इसके अलावा गुजरात से वर्षाबेन दोशी को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- भाजपा आईटी सेल में बड़ा फेरबदल... कौन हैं दीपक महस्के जो होंगे BJP के नए IT Cell हेड? अमित मालवीय की लेंगे जगह