बीजेपी ने अचानक बदले 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और केवल सिंह ढिल्लों को मिली पंजाब की कमान
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 12:45:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 12:47:22 PM (IST)
बीजेपी ने बदले दिल्ली समेत 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षHighLights
- बीजेपी में महा-बदलाव देखने को मिली है
- बीजेपी ने बदले दिल्ली समेत 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष
- हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली और केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब की कमान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए चार राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने इन राज्यों की कमान नए चेहरों को सौंपी है।
बदलाव के तहत, दिल्ली भाजपा की कमान पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को दी गई है। वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिमंडल का हिस्सा मल्होत्रा सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अब उन्हें दिल्ली में संगठन को मजबूत करने का अहम जिम्मा मिला है। वहीं, हरियाणा में अर्चना गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में पार्टी ने अभिषेक देबरॉय पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश कमान सौंपी है।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव पंजाब में देखने को मिला है, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी ने सुनील जाखड़ की जगह बरनाला के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: तीसरी सीट पर भाजपा लड़ी तो कैलाश विजयवर्गीय हो सकते हैं प्रत्याशी
बरनाला के तल्लेवाल गांव से ताल्लुक रखने वाले केवल सिंह ढिल्लों पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में गिने जाते हैं और ढिल्लों ग्रुप के प्रमुख हैं। पिछले दो दशकों से राजनीति में सक्रिय ढिल्लों को कमान सौंपकर पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने और कैडरों में नया जोश भरने का दांव खेला है।