• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आन...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 05:02:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 05:02:28 PM (IST)
पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
बीरभूम स्थित घर में फंदे से लटकता मिला 28 वर्षीय बृष्टि का शव

HighLights

  1. बीरभूम स्थित घर में फंदे से लटकता मिला 28 वर्षीय बृष्टि का शव
  2. तलाक और डिप्रेशन से जूझ रही थीं मुख्यमंत्री की भतीजी
  3. शुरुआती जांच में आत्महत्या का अंदेशा, पुलिस जांच जारी

डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी (28) की बीरभूम जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव रामपुरहाट थाना क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके पैतृक निवास की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


मानसिक तनाव और पारिवारिक वजहें आई सामने

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बृष्टि पिछले कुछ समय से वैवाहिक कलह और तलाक के मामले को लेकर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से जूझ रही थीं, जिसका चिकित्सीय इलाज भी चल रहा था। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इस खौफनाक कदम के पीछे कौन से तात्कालिक कारण रहे।

यह भी पढ़ें- एमपी के 26 हजार गांवों के लिए खुशखबरी... गांव-गांव तक फैलेगा सहकारी डेयरी नेटवर्क, ₹2,973 करोड़ की योजना मंजूर

उल्लेखनीय है कि मृतका के पिता निहार मुखर्जी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ममेरे भाई हैं और स्थानीय स्तर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता के रूप में सक्रिय हैं। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।