• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

'Gen-Z कभी राष्ट्र निर्माण से नहीं भटक सकते', दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक नरेंद्र मोहन की जयंती पर साहित्यकार बुद्धिनाथ मिश्र को दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान दिया गया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 08:49:25 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 08:56:40 PM (IST)
'Gen-Z कभी राष्ट्र निर्माण से नहीं भटक सकते', दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान में बोलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

HighLights

  1. बुद्धिनाथ मिश्र को दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान
  2. 11 लाख रुपये और स्मृति चिह्न किया गया प्रदान
  3. जेन-जी राष्ट्र निर्माण लक्ष्य से कभी नहीं भटकेगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दैनिक जागरण के पूर्व प्रधान संपादक और लेखक नरेंद्र मोहन जी की जयंती के अवसर पर बुद्धिनाथ मिश्र को दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान के अंतर्गत चयनित लेखक बुद्धिनाथ मिश्र को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि के अलावा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया है।

नरेंद्र मोहन जी ने पत्रकारिता के मूल्यों को रखा सर्वोपरि

दैनिक जागरण साहित्य सृजन सम्मान कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोहन जी ने पत्रकारिता के मूल्यों और आदर्शों को सर्वोपरि रखा। दैनिक जागरण आज भी नरेंद्र जी के मूल्यों के साथ आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा, जब आपातकाल लगा था तब उन्होंने संपादकीय में 'नया लोकतंत्र? सेंसर लागू, शांत रहें!' लिखकर कॉलम खाली छोड़ दिया था। वह खाली स्थान विरोध का प्रतीक था। जिसने अभिव्यक्ति की आजादी पर लगी पाबंदियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोहन जी एक पत्रकार होने के साथ-साथ एक लेखक भी थे।

जनरेशन चेंज है जरूरी, जनरेशन कॉन्फ्लुएंस कई पीढ़ियों का संगम

उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि समाज के आगे बढ़ने के लिए जनरेशन चेंज बहुत जरूरी है। जनरेशन कॉन्फ्लुएंस कई जनरेशन का संगम है। पीढ़ियों के बदलाव के साथ ही समाज का विस्तार होता है। जनरेशन में बदलाव और गैप हमेशा नेगेटिव नहीं होता है। यह नॉलेज, इनोवेशन और प्रोग्रेस का आधार है। पीढ़ियों के बदलाव के बीच ही भविष्य आकार लेता है।

जेन जी ने इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच अपना जीवन जिया है। अब संवाद का तरीका बदला है, मनोरंजन का तरीका बदला है।

ट्रांजिस्टर से सेमीकंडक्टर और ट्यूरिंग टेस्ट से AI तक का सफर

रक्षा मंत्री ने कहा कि 1947 में ट्रांजिस्टर का आविष्कार हुआ। यही आविष्कार आज सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का आधार बना है। 1950 में एलन ट्यूरिंग ने ट्यूरिंग टेस्ट का विचार सामने रखा था। बाद में लोगों ने इस पर रिसर्च की और इन सबने आज के एआई का मार्ग प्रशस्त किया है।

नीतियां बनाते समय हमें यह भी सोचना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को इससे कैसे फायदा हो सकता है, और हमारी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की बात

उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिए गए हैं। भारत में भी सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि सोशल मीडिया के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित की जाए। कुछ लोग इसका भी विरोध करेंगे। लेकिन हम इसके लिए उचित कदम उठाएंगे, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

AI के दौर में लीडरशिप और इमोशनल इंटेलिजेंस जरूरी

रक्षा मंत्री ने कहा, इस दौरान में लीडरशिप, विजन, करेज और इमोशनल इंटेलिजेंस भी बहुत जरूरी है। जो युवा अनिश्चितता में निर्णय ले सकेंगे, लोगों को साथ लेकर चल सकेंगे और बदलाव को अपनाने का साहस रखेंगे। वे एआई के दौर में भी आगे बढ़ेंगे और भविष्य को वे गढ़ेंगे।

नई शिक्षा नीति के तहत क्रिटिकल थिंकिंग, क्रिएटिविटी, प्रॉब्लम सॉल्विंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि युवा केवल बदलती तकनीक के युग में जॉब सीकर न रहे। बल्कि अपनी लीडरशिप, इनोवेशन के दम पर जॉब देने वाले और नई पीढ़ी के लीडर बने।

भविष्य को इनोवेशन और अतीत की समझदारी दोनों की जरूरत

उन्होंने कहा भविष्य पर ध्यान देने वाली पीढ़ी ज्यादा खुद से प्रेरित होती है, सीमाओं से परे सोचती है और दुनिया को एक व्यापक नजरिए से देखती है। लेकिन तरक्की कभी भी समझदारी की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। पिछली पीढ़ी अपने साथ अनुभव, मूल्य और ऐसे सबक लेकर आती है जो सिर्फ समय ही सिखा सकता है।

एक-दूसरे के फर्क के आधार पर राय बनाने के बजाय, दोनों पीढ़ियों को एक-दूसरे को समझने, सम्मान करने और एक-दूसरे से आगे बढ़ने की सीख लेनी चाहिए। आखिरकार, भविष्य को इनोवेशन की जरूरत है, लेकिन उसे अतीत की समझदारी की भी जरूरत है।

जेन-जी राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य से नहीं भटकेगी

उन्होंने कहा कि देश में अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं है। आज की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी खुद बहुत जागरूक है। वे अपनी जिम्मेदारी भली-भांति जानते हैं। उन्हें वेस्टर्न इंटरेस्ट द्वारा थोड़े समय के लिए भ्रमित किया जा सकता है, लेकिन उन्हें राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य से कभी भटकाया नहीं जा सकता है।

युवाओं पर हमें पूरा भरोसा है, लेकिन भरोसे के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ी हुई है। सभी मूल्यों को साथ लेकर हमारा युवा देश के विकास में योगदान देता रहेगा।