
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, पार्टी प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करते हुए तीनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के तीनों प्रमुख नेताओं के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है।
पुलिस ने तीनों नेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 और धारा 170 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हवाई अड्डे और अन्य स्थानों से हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस ने तीनों नेताओं को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली पुलिस दोपहर के बाद तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACMM) की अदालत में पेश करेगी। कानूनी विशेषज्ञों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, अदालत में पेशी के दौरान नेताओं के आचरण (Conduct) और स्थिति की समीक्षा की जाएगी। कोर्ट के रुख को देखते हुए तीनों नेताओं को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।