
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP Protest Delhi) के 'चलो संसद' मार्च को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित मार्च के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटने लगे। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फउंडर अभिजीत दीपके को पुलिस ने जंतर-मंतर से हिरासत में ले लिया है।

संसद परिसर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, जबकि जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ा दी गई। दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि मार्च की अनुमति नहीं दी गई है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
संसद का मानसून सत्र शुरू होने के साथ ही प्रदर्शन को देखते हुए संसद परिसर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की गई। जंतर-मंतर पर सुबह से प्रदर्शनकारी जुटते रहे, जबकि पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए रही।
(1).jpeg)
22 दिनों से हड़ताल पर चल रहे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं। उनकी ओर से सरकार के साथ बातचीत शुरू करने की मांग भी दोहराई गई है।

समाजवादी पार्टी के सांसदों ने संसद से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देश के युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने और संवाद करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्र लगातार अपनी मांगें उठा रहे हैं और सोनम वांगचुक भी सरकार से बातचीत की अपील कर चुके हैं। सपा ने कहा कि वह छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर तक मार्च कर रही है।
VIDEO | Delhi: As the CJP's march protest swells, a multi-tiered security lockdown has been put to place to prevent the thousands of marching protesters from breaching the area.
Security personnel physically secured the massive iron gates of the Parliament complex. Red fire… pic.twitter.com/DbS6gWbRtX
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
किसान संगठनों ने CJP के प्रदर्शन को समर्थन देने का एलान किया। इसके बाद सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। हरियाणा पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात किए गए और हर वाहन व व्यक्ति की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार संसद सत्र के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व की राजधानी में एंट्री रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। यह विशेष सुरक्षा व्यवस्था 15 अगस्त तक जारी रहेगी।

प्रदर्शन के बीच सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। दिल्ली पुलिस ने इसकी पुष्टि की। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प की घटना के बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया।
यह भी पढ़ें- CJP Parliament March: सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल सेहोने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान
CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया है। उनके अनुसार आशुतोष रांका और सौरभ दास केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के लिए रवाना हो चुके हैं। हालांकि सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।