• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान

CJP Protest Update: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च निकाला।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 02:31:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 02:44:05 PM (IST)
दिल्ली में CJP का प्रदर्शन तेज, सोनम वांगचुक ने मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति; अमित शाह से मिले धर्मेंद्र प्रधान
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से मार्च में शामिल होने की मांगी अनुमति

HighLights

  1. प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब तक पहुंचे
  2. अभिजीत दीपके ने दो दिन बाद अनशन तोड़ा
  3. सोनम वांगचुक ने अस्पताल से अनुमति मांगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP Parliament March) ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार, 20 जुलाई को 'संसद चलो' मार्च आयोजित किया। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब तक पहुंच गए, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसी दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। उनकी यह मुलाकात संसद मार्च के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

naidunia_image

दो दिन की भूख हड़ताल के बाद अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दो दिन की भूख हड़ताल के बाद सोमवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। इसके बाद पार्टी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संसद मार्च शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।


naidunia_image

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से मांगी संसद मार्च में शामिल होने की अनुमति

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक, जो फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, ने सोमवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक हस्तलिखित पत्र साझा किया। यह पत्र उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक को संबोधित करते हुए लिखा है।

यह भी पढ़ें- संसद भवन के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP का 'चलो संसद' मार्च के चलते दिल्ली पुलिस अलर्ट; आंसू गैस के गोले दागे... इंटरनेट बंद

पत्र में सोनम वांगचुक ने कहा कि वह 20 जुलाई को स्वयं को पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकांश मानक सामान्य हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी है, ताकि प्रस्तावित 'संसद चलो' मार्च में शामिल हो सकें। उन्होंने लिखा कि यदि अनुमति मिलती है तो वह इसके लिए आभारी रहेंगे। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से उनके अनुरोध पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।