• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

NEET पेपर लीक विवाद: PM आवास से हटाए गए राहुल गांधी-अखिलेश यादव हिरासत के बाद रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले नेता

नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 06:48:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 10:58:47 PM (IST)
NEET पेपर लीक विवाद: PM आवास से हटाए गए राहुल गांधी-अखिलेश यादव हिरासत के बाद रिहा, छत्रसाल स्टेडियम से बाहर निकले नेता
7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी को साथ ले जाती दिल्ली पुलिस।

HighLights

  1. छात्रों को न्याय मिलना चाहिएः राहुल गांधी
  2. पार्टी अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेगी
  3. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संसद परिसर से मार्च करते हुए प्रधानमंत्री आवास के निकट 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

प्रियंका गांधी समेत तमाम नेताओं को पीएम आवास के बाहर से हटा दिया गया है और सभी को दिल्ली पुलिल बस में भरकर ले गई है। खिलेश यादव और राहुल गांधी को पुलिस ने धरना स्थल से हटा लिया गया है। हालांकि, देर रात उन्हें हिरासत से रिहा कर दिया गया।


सीजेपी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके पद से हटा दिया है और तमाम संगठनात्मक जिम्मेदारियां उनसे ले ली हैं। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि, 'हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के उस असंवेदनशील आचरण की कड़ी निंदा करते हैं, जिसके वीडियो उस समय सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर कार्रवाई का सामना कर रही थी।

ऐसा व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह न केवल गंभीर निर्णयहीनता को दर्शाता है, बल्कि हमारे आंदोलन के मूल्यों, सिद्धांतों और उद्देश्य के भी पूर्णतः विपरीत है। इसलिए तत्काल प्रभाव से विजेता दहिया को Cockroach Janta Party के प्रवक्ता पद से हटाया जाता है तथा उन्हें उनकी सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाता है। हम अपने सिद्धांतों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।'

केजरीवाल के पीएम आवास के बाहर पहुंचने की सूचना

सूचना मिल रही है कि जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल सीजेपी के कार्यकर्ताओं संग अब पीएम आवास के बाहर पहुंच रहे हैं। यहीं पर राहुल गांधी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग प्रदर्शन कर रहे हैं।

रातभर चल सकता है कांग्रेस का प्रदर्शन

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर राहुल गांधी के नेतृत्व में जो प्रदर्शन चल रहा है, वह रातभर चलेगा। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता राजाजी मार्ग पर एकत्र हुए और इसके बाद प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च किया। पार्टी का आरोप है कि सरकार छात्रों से जुड़े गंभीर मुद्दों पर जवाब देने से बच रही है और संसद में चर्चा नहीं करा रही।

naidunia_image

छात्रों को न्याय मिलना चाहिएः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान देशवासियों से धरने में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े सवाल हर भारतीय परिवार से जुड़े हैं। राहुल ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की प्रदर्शन समाप्त करने की अपील को अस्वीकार करते हुए धरना जारी रखने का ऐलान किया।

पार्टी अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेगी

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और संसद में NEET पेपर लीक मामले पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रही है।

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अपनी मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेगी। उनका कहना था कि जरूरत पड़ने पर नेता पूरी रात धरना स्थल पर डटे रहेंगे।

We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.

The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.

PM and HM must resign for destroying the future of… pic.twitter.com/gnU3ZkRKDx

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
  • गृह मंत्री अमित शाह संसद में इस मुद्दे पर बयान दें और चर्चा कराई जाए।
  • छात्रों की लंबित मांगों पर केंद्र सरकार तत्काल निर्णय ले।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से मिलने पहुंचे और दोनों के बीच बातचीत भी हुई। हालांकि, बातचीत के बावजूद कांग्रेस ने अपना धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। इस बीच पुलिस ने कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है।

naidunia_image

संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार नहीं सरकार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जवाबदेही से बच रही है और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने को तैयार नहीं है। उधर, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश और सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।

कांग्रेस ने कहा कि जब तक सरकार छात्रों के मुद्दों पर स्पष्ट जवाब नहीं देती और उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक उसका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- नीट पेपर लीक पर संग्राम जारी, जंतर-मंतर पर फिर जुटी 15 हजार से ज्यादा की भीड़, संसद मार्च जारी रखने का किया एलान