• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

राहुल गांधी, प्रियंका और दूसरे सांसदों को हिरासत में लिया गया, राहुल को ले जा रही बस के टायर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर

प्रियंका गांधी ने कहा, पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है। उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया और अब हम यहां से नहीं हटेंगे। वे अपनी फोर्स को वापस...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 08:08:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 08:08:42 PM (IST)
राहुल गांधी, प्रियंका और दूसरे सांसदों को हिरासत में लिया गया, राहुल को ले जा रही बस के टायर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंचर

HighLights

  1. राहुल गांधी को ले जा रही बस की छत पर चढ़े नेता
  2. पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया हैः प्रियंका
  3. कानूनी मुकदमों का सामना करने के लिए तैयारः खरगे

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पुलिस ने जबरदस्ती हटाया और हिरासत में ले लिया। वे दूसरे नेताओं के साथ मध्य दिल्ली में शांगरी-ला होटल के पास गोलचक्कर पर धरने पर बैठे थे।

राहुल गांधी और दूसरे सांसद व नेता बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। उन्होंने गोलचक्कर पर ही धरना दिया।

राहुल गांधी को ले जा रही बस की छत पर चढ़े नेता

प्रियंका गांधी संविधान की एक प्रति लेकर दूसरी महिला नेताओं के साथ सड़क पर लेट गईं। सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और उन्होंने पहले राहुल गांधी को जबरदस्ती हटाया। उन्हें कंधों पर उठाकर पुलिस की बस में बिठाया। कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और उदय भानु चिब राहुल गांधी को ले जा रही बस की छत पर चढ़ गए, जबकि मुमताज पटेल बोनट पर बैठ गईं।


पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया हैः प्रियंका

इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की एक बड़ी टीम ने प्रियंका गांधी और सड़क पर लेटी दूसरी महिलाओं को हटाना शुरू किया। उन्हें जबरदस्ती हटाकर बसों में बिठाया गया और वहां से ले जाया गया। प्रियंका गांधी ने कहा, ये संसद सदस्यों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं जो बस चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते हैं।

पुलिसकर्मियों ने मुझे जगह-जगह खरोंच दिया है। उन्होंने हमें जमीन पर पटक दिया और अब हम यहां से नहीं हटेंगे। वे अपनी फोर्स को वापस बुला लें। मैं यहां से नहीं हिलूंगी।

टायर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचर कर दिया

इससे पहले विपक्षी सांसदों ने मध्य दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में लंच मीटिंग की, जिसके बाद वे बसों में सवार होकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन वाली जगह के लिए निकले। पुलिस ने विपक्ष के कई अन्य सांसदों को भी हिरासत में लिया।

बाद में कांग्रेस ने कहा, जिस बस में राहुल गांधी जी को ले जाया जा रहा था, उसके टायर को कांग्रेस के 'बब्बर शेरों' ने अग्रसेन की बावली के पास पंचर कर दिया।

गिरफ्तारी या कानूनी मुकदमों का सामना करने के लिए तैयारः खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और आरोप लगाया कि 'अहंकारी सरकार' ज्यादा समय तक नहीं टिक सकती। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी और विपक्ष जितनी बार जरूरत हो, सड़कों पर उतरने, गिरफ्तारी का सामना करने या कानूनी मुकदमों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच का यह गठजोड़ पहले ही बेनकाब हो चुका है। अब इस्तीफे और कार्रवाई का समय आ गया है।

जनपथ से परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैंः रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने विरोध प्रदर्शन वाली जगह की तस्वीरें शेयर कीं और कहा, जनपथ से परेशान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी और अन्य INDIA नेताओं को दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर घसीटकर हिरासत में ले लिया है।

INDIA गठबंधन के नेता CEC के जरिए चुनावी सिस्टम पर कब्जे के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के 4 दिन के कार्यक्रम के 14 लाख तो पटाखा बाजार से 40 दिन का 5 लाख क्यों? IDA के रेट कार्ड पर मचा बवाल