• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

आ गया रूट... गुजरात-हैदराबाद समेत इन राज्यों में चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, इस दिन हो सकती है शुरुआत

भारत का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का सपना अब हकीकत में बदलने की दहलीज पर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 12 Jul 2026 02:49:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 12 Jul 2026 02:49:24 PM (IST)
आ गया रूट... गुजरात-हैदराबाद समेत इन राज्यों में चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, इस दिन हो सकती है शुरुआत
अश्विनी वैष्णव ने पहली बुलेट ट्रेन के लिए टाइमलाइन शेयर की

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। भारत का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का सपना अब हकीकत में बदलने की दहलीज पर है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। उन्होंने साफ किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का पहला चरण अगले साल (2027) शुरू होने जा रहा है, जिससे भारतीय रेलवे एक नए युग में प्रवेश करेगी।

पहले फेज में सूरत से बिलिमोरा तक का सफर

रेल मंत्री ने योजना का खाका पेश करते हुए बताया कि शुरुआत में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सूरत से बिलिमोरा के बीच पहला सेक्शन चालू किया जाएगा। इसके बाद सिलसिलेवार ढंग से आगे का काम बढ़ाया जाएगा, जिसमें वापी से सूरत, वापी से अहमदाबाद, अहमदाबाद से ठाणे और अंत में अहमदाबाद से मुंबई तक का पूरा नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा। रेल मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि प्रोजेक्ट अब अपने अगले महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है।


हैदराबाद बनेगा दक्षिण भारत का 'हाई-स्पीड हब'

पश्चिम भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत को भी इस अत्याधुनिक तकनीक का बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर हैदराबाद को तीन बड़े हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जोड़ा जा रहा है, जो पूरे क्षेत्र के परिदृश्य को बदल देंगे। ये कॉरिडोर पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु के बीच बनेंगे, जिससे हैदराबाद एक प्रमुख हाई-स्पीड हब के रूप में उभरेगा।

घंटों की दूरी मिनटों में होगी तय

  • पुणे और हैदराबाद के बीच की यात्रा महज 2 घंटे की रह जाएगी।
  • हैदराबाद से मुंबई का सफर सिर्फ 2 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा।
  • हैदराबाद से बेंगलुरु केवल 2 घंटे 35 मिनट और चेन्नई 3 घंटे में पहुंचा जा सकेगा।
  • हैदराबाद से अमरावती की दूरी मात्र 1 घंटे 10 मिनट में सिमट जाएगी।
  • केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार की ओर से तेलंगाना को मिला 5,400 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट वहां के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को आपस में जोड़ने में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा।