माता-पिता की चाकू से की हत्या, डबल मर्डर के बाद अंतिम संस्कार में पहुंचा बेटा... चेहरे पर नहीं दिखा पछतावा
बेंगलुरु में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे पर अपने ही माता-पिता कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट की चाकू मारकर ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 06:34:50 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 06:34:50 PM (IST)
बेंगलुरु में बेटे ने अपने की हत्या कर दी। प्रतीकात्मक फोटोHighLights
- बेटे ने माता-पिता की चाकू मारकर हत्या की बेंगलुरु में
- आरोपी रोहन चंद्र भट पहले से पुलिस हिरासत में
- अंतिम संस्कार में भी चेहरे पर पछतावा नजर नहीं आया
डिजिटल डेस्क: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां बेटे ने अपने ही माता-पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट के रूप में हुई। घटना के कुछ दिन बाद शनिवार, 14 फरवरी को दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार में भी नहीं दिखा पछतावा
श्मशान घाट पर जब रोहन के सामने उसके माता-पिता की चिता रखी गई, तब भी उसके चेहरे पर किसी तरह का दुख या पछतावा नजर नहीं आया। वह करीब पांच मिनट वहां मौजूद रहा और पुलिस निगरानी में वापस ले जाया गया।
आरोपी बेटा हिरासत में
हत्या का मुख्य आरोपी उनका बेटा रोहन चंद्र भट है, जिसे पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। पुलिस रोहन को विल्सन गार्डन श्मशान घाट ले गई ताकि वह अंतिम संस्कार में शामिल हो सके।
बहन का बयान
अंतिम संस्कार में अमेरिका से उनकी 31 वर्षीय बेटी रश्मि भट भी पहुंचीं। माता-पिता के शवों को देखकर वह भावुक हो गईं। जांचकर्ताओं को दिए बयान में रश्मि ने बताया कि उनके भाई का सिजोफ्रेनिया का इलाज चल रहा था और माता-पिता, खासकर मां, उसका लगातार उपचार कराने की कोशिश कर रही थीं।
पहले ही टूट चुके थे रिश्ते
रश्मि के मुताबिक भाई के मूड स्विंग्स और अजीब व्यवहार के कारण उन्होंने दो साल पहले उससे बातचीत बंद कर दी थी। हालांकि, उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि मामला इस हद तक पहुंच जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।