• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश
In-depth

8th Pay Commission से पहले सरकारी अधिकारियों की रातोंरात चांदी, बिना प्रमोशन मिलेगी हाई लेवल सैलरी!

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 26 मई 2026 को 'नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन' (NFU) को लेकर एक नया ऑफिस मेमोरेंडम (O.M.) जारी किया। इस नए आदेश के मुताब...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 03:25:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 06:16:36 PM (IST)
8th Pay Commission से पहले सरकारी अधिकारियों की रातोंरात चांदी, बिना प्रमोशन मिलेगी हाई लेवल सैलरी!
सरकारी कर्मचारियों को नए नियम के तहत मिलेगा लाभ

HighLights

  1. आठवें वेतन आयोग से पहले अफसरों की बल्ले-बल्ले
  2. बिना प्रमोशन के भी मिलेगी हाई लेवल सैलरी का लाभ
  3. अफसरों को निश्चित सेवा अवधि को करना होगा पूरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप केन्द्रीय कर्मचारी हैं और सरकारी नीतियों पर नजर रखते हैं तो यह खबर आपको खुश करने वाली है। आठवें वेतन आयोग के लागू होने की सुगबुगाहट के बीच केन्द्रीय अफसरों की रातों-रात चांदी हो गई। हैरान करने वाली बात है कि अब बिना पदोन्नति के सीधे हाई लेवल का फायदा मिलने जा रहा है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 26 मई 2026 को 'नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन' (NFU) को लेकर एक नया ऑफिस मेमोरेंडम (O.M.) जारी किया। इस नए आदेश के मुताबिक, कुछ खास बैच के अधिकारियों को अब बिना किसी रेगुलर प्रमोशन के ही सीधे ऊंचे पे-लेवल (Pay Level) का लाभ मिलने जा रहा है।


दरअसल, सरकारी नौकरियों में तनख्वाह या 'पे-लेवल' तभी बढ़ता है जब आपकी पदोन्नति होती है। लेकिन, 'ऑर्गेनाइज्ड ग्रुप ए सर्विसेज' (Organised Group 'A' Services - OGAS) के अधिकारियों के लिए सरकार ने एक खास और शानदार व्यवस्था की है, जिसे 'नॉन-फंक्शनल अपग्रेडेशन' (Non-Functional Upgradation - NFU) कहा जाता है।

कैसे काम करेगा नियम

मान लीजिए कि किसी विशेष बैच के एक IAS अधिकारी को केंद्र में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रमोट कर दिया जाता है। अब अगर उसी बैच के अन्य 'ग्रुप ए' सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन किन्हीं कारणों से नहीं हो पाता है, तो वे अधिकारी NFU नियम के तहत उसी ऊंचे 'पे-स्केल' (Pay Level) के हकदार बन जाते हैं, जो उस प्रमोटेड IAS अधिकारी को मिल रहा है। यानी पद भले ही पुराना रहे, लेकिन सैलरी बड़े पद वाली मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Delhi: टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास CNG पंप पर धमाका, एक की मौत, पांच घायल

पे-लेवल को लेकर DoPT के नियम और सख्त शर्तें

अधिकारी को अपने वर्तमान ग्रेड में एक निश्चित 'रेजिडेंसी पीरियड' (सेवा की अवधि) पूरा करना अनिवार्य है।

भले ही पदोन्नति नहीं हो रही है, लेकिन अधिकारी का सर्विस रिकॉर्ड और 'बेंचमार्क' (ACR/APAR रेटिंग) प्रमोशन के मानकों के बिल्कुल अनुरूप होना चाहिए।

यह फायदा पूरी तरह से 'वित्तीय' होता है। इसका मतलब है कि अधिकारी की सैलरी, भत्ते और पे-लेवल तो उच्च पद वाले हो जाएंगे, लेकिन उसका वास्तविक पद , काम और प्रशासनिक अधिकार पहले वाले ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Sajjan Kumar Dies: 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में काट रहे थे आजावीन सजा