दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान प्लेन के इंजन में लगी आग, 6 यात्री झुलसे; पायलट ने ऐसे बचाई 232 यात्रियों की जान
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की उड़ान एलएक्स147 के टेकऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 11:14:57 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 11:25:02 AM (IST)
शनिवार दे रात आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली में हादसा हो गया। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- पायलट ने तुरंत टेकऑफ रद्द कर सुरक्षित रोका विमान
- इमरजेंसी स्लाइड से सभी 232 यात्रियों को बाहर निकाला
- स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हो गए
डिजिटल डेस्क: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport, Delhi) पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। स्विस एयर की उड़ान संख्या LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी, टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई।
टेक-ऑफ के समय लगी आग
जानकारी के अनुसार, विमान जैसे ही उड़ान भरने की प्रक्रिया में था और उसकी गति लगभग 104 नॉट्स तक पहुंच गई थी, तभी इंजन नंबर 1 में अचानक खराबी आ गई। देखते ही देखते इंजन में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ कैंसिल कर दिया और विमान को रनवे पर ही सुरक्षित रोक लिया। विमान में कुल 232 यात्री सवार थे, जिन्हें इमरजेंसी स्लाइड के माध्यम से बाहर निकाला गया।
6 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
इमरजेंसी स्लाइड से उतरते समय 6 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रनवे बंद, वैकल्पिक व्यवस्था
घटना के बाद रनवे संख्या 28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्विस एयर ने यात्रियों के ठहरने और आगे की यात्रा के लिए होटल और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था हेतु एक टास्क फोर्स तैनात की है।