
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंडका के टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन इलाके में स्थित एक सीएनजी पंप पर गैस रीफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक की मौत जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हादसे में मृतक की पहचान बाबा हरिदास कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष को तौर पर हुई है। सभी घायलों को मुंडका के सीबी ग्लोबल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है।
साढ़े तीन बजे हुआ हादसा
हादसे में सभी घायल सीएनजी पंप के कर्मचारी है। सूचना के बाद दमकल विभाग मौके पर पहुंचा था लेकिन आग ने कोई विकराल रूप धारण नहीं किया था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मुताबिक, घटना टिकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सीएनजी पंप पर शाम करीब साढ़े तीन बजे हुई।
यह भी पढ़ें- दिल्ली जल बोर्ड घोटाला: AAP नेता सत्येंद्र जैन और पूर्व IAS उदित प्रकाश समेत 6 गिरफ्तार, ACB का बड़ा एक्शन
यहां पर ट्रक में सीएनजी भरने के दौरान अचानक उसके सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां, एक वाटर बाउजर और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे।
घायलों का चल रहा उपचार
दमकल विभाग का कहना है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बेहतर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, घायलों की स्थिति को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Floccinaucinihilipilification: 29 अक्षरों से बना 1 शब्द, इसे बोलना बहुत मुश्किल…जानिए इसका मतलब क्या