• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

224 यात्रियों को लेकर जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान के बाएं इंजन ने काम करना बंद कर दिया। ऐसे में विमान...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 01:12:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 01:12:47 PM (IST)
224 यात्रियों को लेकर जा रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, चेन्नई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो फ्लाइट का मिड-एयर इंजन फेल, चेन्नई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग (फोटो- पीटीआई)

HighLights

  1. इंडिगो फ्लाइट का मिड-एयर इंजन फेल
  2. चेन्नई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. पायलट की समझदारी से टला हादसा

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की एक उड़ान में मंगलवार देर रात तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान के बाएं इंजन ने काम करना बंद कर दिया। आपात स्थिति को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' घोषित की गई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-723 में कुल 224 यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे।

लैंडिंग से पहले पता चला कि इंजन फेल है

विमान को रात 11:30 बजे लैंड करना था। लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान ही पायलट को बाएं इंजन में खराबी का अहसास हुआ। पायलट ने तुरंत इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही रात 11:29 बजे हवाई अड्डे पर सुरक्षा तंत्र को सक्रिय करते हुए फुल इमरजेंसी लागू कर दी गई।


यह भी पढ़ें- भोपाल से गोवा, जयपुर के बाद नवी मुंबई उड़ान भी बंद; राजा भोज एयरपोर्ट पर 18 से घटकर 13 बचीं फ्लाइट्स

पूरी तरह सुरक्षित हैं विमान में सवार सभी 224 लोग

पायलट की तत्परता से रात 11:37 बजे विमान को रनवे संख्या 25 पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में सवार सभी 224 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित होने के बाद रात 11:47 बजे आपात स्थिति वापस ले ली गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से हवाई अड्डे के संचालन और अन्य उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ा।