
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब को निवेशकों के लिए देश का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की दिशा में भगवंत सिंह मान सरकार ने डिजिटल क्रांति की शुरुआत कर दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लॉन्च किए गए ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ और ‘हुनर पंजाब’ पोर्टल राज्य के औद्योगिक और रोजगार परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल निवेशकों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके जरिए सिंगल-विंडो सिस्टम के तहत आवेदन करने वाले निवेशकों को मात्र 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक सरकारी मंजूरियां मिल जाती हैं।

इसके साथ ही, इस पोर्टल पर दिया गया ‘फाइनेंशियल इंसेंटिव्स पासबुक मॉड्यूल’ निवेशकों को उनकी वित्तीय रियायतों और प्रोत्साहनों की स्थिति को ऑनलाइन पारदर्शी तरीके से ट्रैक करने की सुविधा देता है। इससे लालफीताशाही और दफ्तरों के चक्कर लगाने की परंपरा हमेशा के लिए समाप्त हो रही है।