मुंबई में पिता ने ही लूटी दिव्यांग बेटी की इज्जत, DNA रिपोर्ट ने बेनकाब की हैवान पिता की काली करतूत
Mumbai rape case: मुंबई के कफ परेड इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी को हवस का श ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 03:28:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 03:28:30 PM (IST)
मुंबई में पिता ने ही लूटी दिव्यांग बेटी की इज्जत (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- मुंबई के कफ परेड इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है
- एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी को हवस का शिकार बनाया
- डीएनए रिपोर्ट में गर्भ में पल रहे भ्रूण का मिलान युवती के पिता से हो गया
डिजिटल डेस्क। मुंबई के कफ परेड इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय दिव्यांग बेटी को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता न तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है। इस घिनौनी वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब डीएनए रिपोर्ट में गर्भ में पल रहे भ्रूण का मिलान युवती के पिता से हो गया।
पेट में 'कीड़े रेंगने' की शिकायत से खुलासा
वारदात का पता सितंबर 2025 में चला, जब युवती ने अपनी दादी को इशारों में पेट में तकलीफ होने की बात कही। उसने बताया कि उसे पेट में 'कीड़े रेंगने' जैसा महसूस हो रहा है। कामा एंड अल्बलेस हॉस्पिटल में हुई मेडिकल जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह पांच महीने की गर्भवती है। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
शुरुआत में बातचीत में असमर्थ होने के कारण पुलिस को सबूत जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। युवती के इशारों के आधार पर पुलिस ने पहले एक अन्य व्यक्ति और एक 17 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया था। हालांकि, मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने पिता सहित 17 संदिग्धों के डीएनए और खून के सैंपल लैब भेजे।
वैज्ञानिक साक्ष्यों ने पिता को किया बेनकाब
27 जनवरी 2026 को आई रिपोर्ट ने सबको हैरान कर दिया। भ्रूण का जेनेटिक डेटा केवल युवती के पिता से मेल खाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता मार्च 2025 से सितंबर 2025 के बीच अपनी ही बेटी का यौन शोषण कर रहा था।