• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फटा बादल, देखते ही देखते बह गया पूरा कब्रिस्तान, कटड़ा में बारिश के चलते 15,000 श्रद्धालु फंसे

जम्मू-कश्मीर के राजौरी और आसपास के इलाकों में बीती रात से कुदरत का भारी कहर टूटा है। यहां बादल फटने से एक पूरा कब्रिस्तान ही बह गया, जिससे स्थानीय लोग...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 10:24:35 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 12:27:09 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में फटा बादल, देखते ही देखते बह गया पूरा कब्रिस्तान, कटड़ा में बारिश के चलते 15,000 श्रद्धालु फंसे
राजौरी में बादल फटने से बह गया पूरा कब्रिस्तान

HighLights

  1. राजौरी में कुदरत का भयंकर कहर देखने को मिला है
  2. राजौरी में बादल फटने से बह गया पूरा कब्रिस्तान
  3. बारिश-भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा पर रोक

डिजिटल डेस्क, राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और आसपास के इलाकों में बीती रात से कुदरत का भारी कहर टूटा है। रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश ने अचानक बाढ़ ला दी, जिससे व्यापक तबाही मची है। दरहाली और राजौरी नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी बेला कॉलोनी और बस स्टैंड में घुस गया। तेज बहाव के कारण बस स्टैंड पर खड़ी कई गाड़ियां तिनके की तरह बह गईं और बेला इलाके में कई परिवार और मवेशी बाढ़ के बीच फंस गए।

थन्ना मंडी के चुरुंग, राजधानी और बेहरोट इलाके भी बाढ़ की चपेट में हैं। बेहरोट में एक क्रशर यूनिट के मजदूरों के फंसे होने की खबर है। सबसे दिल दहला देने वाली घटना मंजाकोट तहसील के कोटली कलाबन में घटी, जहां बादल फटने से एक पूरा कब्रिस्तान ही बह गया, जिससे स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।


naidunia_image

वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक

लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी की यात्रा भी रोक दी गई है। बैटरी कार मार्ग और भैरव घाटी रास्ते पर जगह-जगह चट्टानें और मलबा गिरा है। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार से लेकर घोड़ा-पालकी सेवाएं पूरी तरह ठप हैं और कटड़ा में करीब 15,000 श्रद्धालु यात्रा शुरू होने के इंतजार में फंसे हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi, UP समेत 14 राज्यों में जमकर होगी बारिश, तेज आंधी की चेतावनी, IMD का पहाड़ों के लिए रेड अलर्ट

हाइवे और जनजीवन प्रभावित

बारिश का असर राजमार्गों पर भी पड़ा है। जखियानी और चेनानी के बीच कई जगह लैंडस्लाइड होने से NHAI मलबा हटाने में जुटा है। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू टीमें भेज दी हैं। रुक-रुक कर हो रही बारिश से राहत कार्यों में मुश्किलें आ रही हैं।