कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कैबिनेट ने DA में 2% बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता
सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 02:33:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 02:33:51 PM (IST)
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा।HighLights
- केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा
- महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी
- जनवरी से एरियर के साथ मिलेगी बढ़ी सैलरी
डिजिटल डेस्क। केंद्र सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को नए साल का बड़ा तोहफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 फीसदी की अतिरिक्त बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। इस फैसले के बाद अब कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 फीसदी के स्तर पर पहुँच गया है।
50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ
सरकार के इस फैसले का व्यापक असर देखने को मिलेगा। इससे देश के लगभग 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों की जेब में अब ज्यादा पैसा आएगा। वर्तमान में कर्मचारियों को 58 फीसदी की दर से डीए मिल रहा था, जो अब बढ़कर 60 फीसदी हो जाएगा। यह बढ़ोतरी बढ़ती महंगाई के बीच मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।
सैलरी का गणित: जनवरी से मिलेगा एरियर का पैसा
नया नियम 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों को केवल बढ़ी हुई सैलरी ही नहीं मिलेगी, बल्कि पिछले तीन महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) का बकाया एरियर भी एकमुश्त दिया जाएगा।
उदाहरण के तौर पर:
- यदि किसी कर्मचारी की बेसिक पे 36,500 रुपये है, तो 60% डीए के हिसाब से अब उसे हर महीने 21,900 रुपये केवल महंगाई भत्ते के रूप में मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- संसद महिला आरक्षण बिल गिरते ही NDA का 'प्लान-B' तैयार, विपक्ष को घेरने के लिए चलेगा देशव्यापी अभियान
महंगाई के बीच बड़ी राहत, 8वें वेतन आयोग की मांग भी तेज
केंद्र सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर डीए में संशोधन करती है। लंबे समय से इस घोषणा का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह खबर सुकून देने वाली है। हालांकि, कर्मचारी संगठनों की ओर से अब 8वें वेतन आयोग के गठन और वेतन संरचना में बड़े बदलावों की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।