• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

शादी के तीन महीन बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, गोली मारकर शव बाथरूम छिपाया; ऐसे खुला राज

गुरुग्राम में युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर शादी के तीन महीने बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। शव बाथरूम में छिपाया, नेपाल भागा, फिर गिरफ्तार हुआ।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 02:20:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 02:20:33 PM (IST)
शादी के तीन महीन बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर की पत्नी की हत्या, गोली मारकर शव बाथरूम छिपाया; ऐसे खुला राज
गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का मामला। (जागरण)

HighLights

  1. प्रेमिका संग पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की।
  2. शादी के तीन महीने बाद रची गई हत्या की साजिश।
  3. शव बाथरूम में छिपाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हुए।

डिजिटल डेस्क। हरियाणा के गुरुग्राम में तीन महीने बाद गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों आरोपी महिला की लाश को बाथरूम में छिपाकर नेपाल भाग गए थे।

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को बाथरूम में छिपा दिया। फिर नेपाल फरार हो गए। करीब डेढ़ महीने बाद गुरुग्राम पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया।

मानेसर से गिरफ्तार हुए पति और प्रेमिका

गुरुग्राम पुलिस की मानेसर क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात मानेसर क्षेत्र से फरार चल रहे पति अंकित और उसकी प्रेमिका रजनी देवी को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित मानेसर का रहने वाला है, जबकि रजनी झज्जर जिले के औरंगाबाद गांव की निवासी है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।


शादी के तीन महीने बाद रची हत्या की साजिश

  • पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी जिले के हंसाका गांव निवासी मधु की शादी 19 फरवरी को अंकित भगत से हुई थी। शादी के बाद से चीजें ठीक नहीं थीं। मधु ने परिवार को ससुराल वालों की प्रताड़ना की बात बताई थी। ऐसे में जब मधु की मौत की सूनाच मिली तो मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया।
  • पुलिस ने जांच में शुरू की, तो अंकित और रजनी के बीच पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंधों के बारे में पता चला। इसी रिश्ते की वजह से दोनों ने मधु को रास्ते से हटाने की पूरी प्लानिंग बना ली।

  • 21 मई को अंकित अपनी पत्नी को बहाने से रजनी के किराये के कमरे पर ले गया। वहां दोनों ने मधु की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को बाथरूम में छिपाकर दोनों मौके से फरार हो गए।
  • नेपाल भागे, लौटते ही पुलिस ने दबोचा

    • हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अंकित करीब दो महीने पहले उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। वारदात के बाद दोनों पहले हरिद्वार पहुंचे। वहां से नेपाल भाग गए। 30 जून को भारत लौटने के बाद वे मानेसर क्षेत्र में रह रहे थे।
    • पुलिस को उनकी मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस रिमांड के दौरान हत्या की साजिश, हथियार की खरीद और फरारी के दौरान मिली मदद की भी जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें- चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में Instagram पर केंद्र सरकार का शिकंजा, Meta को नोटिस भेज सात दिनों में मांगा जवाब