• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

जंतर-मंतर पर भारी बवाल के बाद बड़ी बैठक, CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, रखी ये तीन शर्तें

इस मुलाकात के बाद सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें आगे की सकारात्मक बातचीत का भरोसा दिया गया है...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 05:25:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 05:25:50 PM (IST)
जंतर-मंतर पर भारी बवाल के बाद बड़ी बैठक, CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, रखी ये तीन शर्तें
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से CJP के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात।

HighLights

  1. 10 मिनट की मुलाकात और 2 घंटे का इंतजार
  2. जेपी नड्डा से मिले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
  3. सरकार ने दिया बातचीत का लिखित आश्वासन

डिजिटल डेस्क। जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए भारी हंगामे और प्रदर्शन के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर से संसद भवन की तरफ मार्च करने का प्रयास किया, जिसके दौरान सुरक्षाबलों के साथ उनका तीखा टकराव हुआ। इस बवाल के बीच सीजेपी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें आगे की सकारात्मक बातचीत का भरोसा दिया गया है।

#UPDATE: After waiting for more than 2 hours, @AshutoshRanka and I just met J.P. Nadda ji at his residence for 10 minutes.

While we submit a written letter with our demands, he has assured us that he will meanwhile speak internally. We are in that process. There is news of mass… https://t.co/GMGBNG71h3

— Saurav Das (@SauravDassss) July 20, 2026

सोशल मीडिया पर साझा किया मुलाकात का अनुभव


केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के तुरंत बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लिखा:

मैंने और आशुतोष रांका ने लगभग दो घंटे के लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। यह बैठक करीब 10 मिनट तक चली, जिसमें हमने अपनी मांगों का लिखित पत्र उन्हें सौंप दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस विषय पर आगे चर्चा की जाएगी और हम इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी बीच, हमारे कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर हिरासत में लिए जाने की खबरें भी आ रही हैं।

इन तीन प्रमुख मांगों पर अड़ा प्रतिनिधिमंडल

सौरव दास के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष मुख्य रूप से तीन ज्वलंत मुद्दे उठाए और उन पर तुरंत कदम उठाने की मांग की:

  • पहली मांग: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए।
  • दूसरी मांग: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से तुरंत इस्तीफा दें।
  • तीसरी मांग: नीट (NEET) परीक्षा के तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले सभी परीक्षार्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

सीजेपी नेताओं का दावा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उनकी इन संवेदनशील मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे इन विषयों को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखेंगे। इसके साथ ही सरकार की ओर से इन मुद्दों पर विचार करने के लिए कुछ समय भी मांगा गया है। फिलहाल दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।