
डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में मौसम (Weather Update Today) का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 23 जनवरी 2026 को देश के 9 राज्यों में व्यापक मौसमी बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान भारी बारिश, ओलावृष्टि, गरज-चमक के साथ आंधी और 40 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 जनवरी को भारी बारिश (Heavy Rains) और बर्फबारी (Snowfalls) की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर घाटी और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी snowfall हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) जारी किया गया है। इन इलाकों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे सड़कें बंद होने और यात्रा बाधित होने की आशंका है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 23 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, ओले गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में इस दिन भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।
Orange Nowcast Warning
𝟐𝟑/𝟎𝟏/𝟐𝟎𝟐𝟔: 𝟎𝟒:𝟓𝟎 𝐈𝐒𝐓;
Light to moderate rainfall accompanied with 𝐋𝐢𝐠𝐡𝐭 𝐭𝐨 𝐦𝐨𝐝𝐞𝐫𝐚𝐭𝐞 𝐫𝐚𝐢𝐧𝐟𝐚𝐥𝐥 𝐚𝐜𝐜𝐨𝐦𝐩𝐚𝐧𝐢𝐞𝐝 𝐰𝐢𝐭𝐡 moderate 𝐭𝐡𝐮𝐧𝐝𝐞𝐫𝐬𝐭𝐨𝐫𝐦 𝐚𝐧𝐝 𝐥𝐢𝐠𝐡𝐭𝐧𝐢𝐧𝐠 (4𝟎-6𝟎 𝐊𝐦p𝐡 𝐠𝐮𝐬𝐭𝐲… pic.twitter.com/IIL22XihPd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 22, 2026
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, आगरा और मथुरा जैसे जिलों में सुबह के समय शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पंजाब के अमृतसर, लुधियाना में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी रह सकता है। तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- MP के महू में दूषित जल से 19 बच्चों सहित 25 बीमार, पीलिया-टाइफाइड का कहर... नलों का बदबूदार पानी पीने से फैली बीमारी