• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

SIR के विरोध में विपक्ष एकजुट, 19 दलों के 150 सांसद करेंगे चुनाव आयोग का घेराव, RAF तैनात

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में INDIA गठबंधन ने आज सेव डेमोक्रेसी मार्च का ऐलान किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 09:18:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 09:18:47 AM (IST)
SIR के विरोध में विपक्ष एकजुट, 19 दलों के 150 सांसद करेंगे चुनाव आयोग का घेराव, RAF तैनात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन का संसद से EC मुख्यालय तक निकालेंगे मार्च (फाइल फोटो)

HighLights

  1. INDIA गठबंधन ने नाम दिया सेव डेमोक्रेसी मार्च
  2. 19 दलों के 150 सांसद 3 किमी पैदल चलेंगे
  3. संसद-ECI दफ्तर के पास RAF और पुलिस तैनात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आज SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में INDIA गठबंधन ने बड़े मार्च का ऐलान किया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दल आज संसद से चुनाव आयोग तक घेराव करेंगे। इंडिया गठबंधन ने इस विरोध प्रदर्शन को 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' नाम दिया है।

संसद से ECI तक 3 किमी का पैदल मार्च

इस मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत करीब 150 विपक्षी सांसद शामिल होंगे। सभी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय तक करीब 3 किलोमीटर पैदल चलकर जाएंगे। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के घेराव की बात कही है। उनका आरोप है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसद दिल्ली में यह सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेंगे।


#WATCH | Delhi: Heavy presence of RAF (Rapid Action Force) personnel around Transport Bhawan, ahead of INDIA bloc MPs' march to the Election Commission office today amid the CEC Gyanesh Kumar matter. https://t.co/cYeFSTFBAK

— ANI (@ANI) October 6, 2026

संसद और चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर सुरक्षा कड़ी

मार्च के ऐलान के बाद दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली में संसद भवन के पास और चुनाव आयोग के मुख्यालय के पास RAF यानी रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की भारी तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस ने सुबह से ही यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। पुलिस के जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

विपक्ष का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करेंगे और अपनी बात चुनाव आयोग के सामने रखेंगे। वहीं प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस मार्च के कारण मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है।