
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली आयोजित हो रही है। इस महारैली में विपक्ष के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी समेत कई प्रमुख नेता रैली में शामिल हुए।

रामलीला मैदान में हो रही इस रैली को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। पुलिस ने रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है।
विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, फारूक अब्दुल्ला, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, अभिषेक बनर्जी, केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता रैली में शामिल होने के लिए निकल पड़े हैं। सभी नेताओं का काफिला रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहा है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

मंच पर सभी दलों के नेताओं की मौजूदगी से यह रैली विपक्ष की एकजुटता का बड़ा संदेश देने वाली मानी जा रही है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra, National Conference MP Farooq Abdullah, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav, NCP-SCP MP Supriya Sule, TMC leader Mamata Banerjee, RJD leader Tejashwi Yadav, and others reach Connaught Place.
INDIA bloc leaders will start their march from Minto Road to Ramlila Maidan, where a mega rally will begin shortly.— ANI (@ANI) November 1, 2026
दिल्ली में आयोजित इस महारैली में शामिल होने के लिए गुरुग्राम से भी सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। सुबह 10 बजे सभी कार्यकर्ता लेजर वैली पार्क में एकत्रित हुए और वहां से एक साथ नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया।
हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें। मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी। तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए! https://t.co/zeB9kT05xO
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 1, 2026
गुरुग्राम के कार्यकर्ताओं के आने से रैली में भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह महारैली केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की मजबूती को दिखाएगी।