• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

जब को-पायलट बना 'विलेन', तो भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने जान पर खेलकर बचाई 180 यात्रियों की जिंदगी

कॉकपिट में मौजूद को-पायलट ने जब प्लेन को क्रैश करने का खतरनाक दुस्साहस किया, तब एक भारतीय पायलट की बहादुरी और त्वरित निर्णय क्षमता ने बड़ा हादसा होने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 09:37:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 09:37:24 PM (IST)
जब को-पायलट बना 'विलेन', तो भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने जान पर खेलकर बचाई 180 यात्रियों की जिंदगी
भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर (AI Image)

HighLights

  1. फ्लाईदुबाई फ्लाइट में को-पायलट ने की प्लेन क्रैश की कोशिश
  2. भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने जख्मी होकर बचाई 180 की जान
  3. कैप्टन स्मित के पास है 13 साल से ज्यादा का उड़ान अनुभव

डिजिटल डेस्क। दुबई से तेल अवीव की उड़ान पर निकले 'फ्लाईदुबई' (Flydubai) के एक विमान में बीच आसमान में अचानक खौफनाक ड्रामा शुरू हो गया। कॉकपिट में मौजूद को-पायलट ने जब प्लेन को क्रैश करने का खतरनाक दुस्साहस किया, तब एक भारतीय पायलट की बहादुरी और त्वरित निर्णय क्षमता ने बड़ा हादसा होने से टाल दिया। इस जांबाज पायलट का नाम कैप्टन स्मित मच्छर है, जिन्होंने खुद लहूलुहान होकर भी 180 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।

कॉकपिट में खूनी संघर्ष, चाकू के वार से भी नहीं डिगे कैप्टन स्मित

घटना फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ 1073 में घटी। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयान के अनुसार, उड़ान के दौरान संदिग्ध को-पायलट ने विमान के कंट्रोल सिस्टम के साथ छेड़छाड़ कर उसे दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की।

कॉकपिट में खतरा भांपते ही कैप्टन स्मित मच्छर तुरंत हरकत में आए और आरोपी को-पायलट से भिड़ गए। इस बीच हुए हिंसक संघर्ष में आरोपी ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने और अत्यधिक खून बहने के बावजूद कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी। बाद में केबिन क्रू के एक सदस्य और एक मुसाफिर ने कॉकपिट में पहुंचकर आरोपी को काबू में किया। फिलहाल इजराइली एजेंसियां इस मामले में संभावित आतंकी कोण की भी गहनता से जांच कर रही हैं।


कौन हैं 180 जिंदगियों के रखवाले कैप्टन स्मित मच्छर?

  • लंबा और बेदाग अनुभव: कैप्टन स्मित मच्छर के पास नागरिक उड्डयन क्षेत्र का 13 वर्षों से अधिक का विस्तृत अनुभव है। वे बोइंग 737 जैसे जटिल बेड़े को उड़ाने में माहिर हैं और 9,750 से अधिक घंटों की उड़ान का रिकॉर्ड उनके नाम है।
  • करियर का सफर: उन्होंने अपने उड्डयन करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में भारतीय बजट एयरलाइन 'स्पाइसजेट' (SpiceJet) से की थी। वहां 10 साल के सफल कार्यकाल में उन्होंने सीनियर कमांडर और लाइन ट्रेनिंग कैप्टन जैसी जिम्मेदारियां निभाईं।
  • फ्लाईदुबई से जुड़ाव: जून 2022 में स्पाइसजेट छोड़ने के बाद वे यूएई (UAE) सरकार की स्वामित्व वाली किफायती एयरलाइन 'फ्लाईदुबई' में बतौर डायरेक्ट एंट्री कैप्टन शामिल हुए थे और पिछले चार सालों से इसमें सेवाएं दे रहे हैं।

विमान में सवार यात्रियों ने आपातकालीन स्थिति में कैप्टन स्मित द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और सूझबूझ की जमकर तारीफ की है तथा उन्हें इस पूरे घटनाक्रम का सच्चा नायक (हीरो) करार दिया है।

यह भी पढ़ें- इलेक्शन कैंपेन में पारंपरिक शर्ट-वेष्टि... लेकिन शपथ ग्रहण में काला सूट, क्या थी थलपति विजय के इस अनोखे बदलाव की वजह?