रक्षाबंधन-दिवाली से पहले UP Bihar वालों को तोहफा, दिल्ली-सुपौल डेली स्पेशल ट्रेन शुरू; रूट, टाइम टेबल और स्टॉपेज जानें
भारतीय रेलवे ने 6 अगस्त से 2 अक्टूबर तक नई दिल्ली-सुपौल दैनिक स्पेशल ट्रेन शुरू की है। इससे त्योहारी सीजन में यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को कन्फर्...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 04:12:04 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 04:12:04 PM (IST)
रक्षाबंधन-दिवाली से पहले UP Bihar वालों को तोहफा। ()HighLights
- नई दिल्ली-सुपौल दैनिक स्पेशल ट्रेन 6 अगस्त से शुरू हुई।
- सेवा 2 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में प्रतिदिन चलेगी।
- यूपी और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव मिलेगा।
डिजिटल डेस्क। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले उत्तर प्रदेश और बिहार के लाखों निवासियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और सुपौल के बीच एक नई दैनिक स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की गई है।
इस सीमित अवधि वाली ट्रेन के संचालन से त्योहारी भीड़भाड़ में यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगा। रेलवे ने इस ट्रेन का रूट, टाइम टेबल और कोच व्यवस्था से जुड़ी पूरी जानकारी साझा कर दी है।
त्योहारी सीजन में घर जाने वालों के लिए खास सुविधा
- त्योहारों के समय यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है और महीनों पहले टिकट फुल हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और बिहार के सुपौल के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
यह रेल सेवा 6 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक दोनों दिशाओं में संचालित की जाएगी। इससे रक्षाबंधन, दशहरा और दिवाली के आस-पास अपने घर जाने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर और संचालन का मुख्य शेड्यूल
इस स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है:
- नई दिल्ली से सुपौल (ट्रेन संख्या 04072): यह स्पेशल ट्रेन 6 अगस्त से 30 सितंबर तक हर दिन रात 9:35 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। अपनी लंबी यात्रा पूरी करने के बाद यह तीसरे दिन सुबह 6:35 बजे अपने गंतव्य सुपौल पहुंचेगी।
- सुपौल से नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 04071): वापसी की दिशा में यह ट्रेन रोजाना सुबह 7:45 बजे सुपौल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
यूपी और बिहार के इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
अपनी लंबी यात्रा के दौरान यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे रास्ते में पड़ने वाले शहरों के यात्रियों को भी सीधा फायदा मिलेगा।
- उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्टॉपेज: गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, औंड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर।
- बिहार के प्रमुख स्टॉपेज: छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी जंक्शन, बख्तियारपुर और सहरसा स्टेशन।
प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन की टाइमिंग
नई दिल्ली से चलने के बाद यह ट्रेन रात 10:12 बजे गाजियाबाद, 1:20 बजे अलीगढ़, सुबह 6:55 बजे गोविंदपुरी और दोपहर 2:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में सुपौल से रवाना होने के बाद शाम 5:20 बजे छपरा, रात 10:40 बजे वाराणसी, अगले दिन सुबह 6:15 बजे गोविंदपुरी और दोपहर 1:59 बजे गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली का सफर तय करेगी।