इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्री के पावर बैंक में ब्लास्ट, 5 यात्री घायल, मची अफरातफरी
मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट (6E-108) के लैंड होते ही एक यात्री ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 05 May 2026 05:38:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 05:38:41 PM (IST)
इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्री के पावर बैंक में ब्लास्टएजेंसी, चंडीगढ़। मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची इंडिगो की फ्लाइट (6E-108) के लैंड होते ही एक यात्री के पावर बैंक में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका होते ही विमान के केबिन के भीतर हड़कंप मच गया और यात्रियों में अफरातफरी फैल गई।
![naidunia_image]()
धुएं से भरी फ्लाइट और इमरजेंसी एग्जिट में दिक्कत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पावर बैंक में ब्लास्ट होते ही विमान के अंदर काला धुआं फैल गया और यात्री जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, शुरुआत में आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी गेट) खोलने में कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे यात्रियों की घबराहट और बढ़ गई। अंततः गेट खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हादसे में 5 घायल, क्रू ने पाया आग पर काबू
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच यात्रियों के घायल होने की प्रारंभिक सूचना है। उन्हें तत्काल एयरपोर्ट से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। विमान में लगी आग को बुझाने के लिए एयर होस्टेस और क्रू मेंबर्स ने तत्परता दिखाई और फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
फिलहाल एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि पावर बैंक में विस्फोट किन कारणों से हुआ। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचा दिया गया है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट की भी तकनीकी जांच की जा रही है।