IndiGo का बड़ा फैसला... ईरान संकट के चलते 28 फरवरी तक कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तनाव और अस्थिरता को देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने यात् ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Feb 2026 05:52:28 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Feb 2026 05:52:28 PM (IST)
IndiGo का बड़ा फैसलाHighLights
- ईरान तनाव के कारण इंडिगो की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 28 फरवरी तक रद्द
- बाकू, ताशकंद और अल्माटी जाने वाले यात्री अब पा सकेंगे पूरा रिफंड
- सुरक्षा कारणों से फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
डिजिटल डेस्क। ईरान और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते तनाव और अस्थिरता को देखते हुए देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने बड़ा कदम उठाया है। एयरलाइन ने यात्रियों और अपने क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अंतरराष्ट्रीय रूटों पर अपनी उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है।
इन शहरों के लिए उड़ानें हुईं रद्द
इंडिगो ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि मध्य एशियाई और पड़ोसी क्षेत्रों के निम्नलिखित शहरों के लिए उड़ानें 28 फरवरी 2026 तक संचालित नहीं होंगी...
![naidunia_image]()
- तिब्लिसी (Tbilisi)
- अल्माटी (Almaty)
- बाकू (Baku)
- ताशकंद (Tashkent)
यात्रियों के लिए उपलब्ध विकल्प
एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए दो मुख्य विकल्प प्रदान किए हैं...
- पूरा रिफंड (Full Refund): जो यात्री अपनी यात्रा रद्द करना चाहते हैं, वे टिकट की पूरी राशि वापस पा सकते हैं।
- वैकल्पिक मार्ग: यात्री इंडिगो की वेबसाइट पर जाकर अपनी यात्रा के लिए अन्य उपलब्ध विकल्पों की जांच कर सकते हैं।
सुरक्षा पहली प्राथमिकता
इंडिगो ने अपने बयान में कहा, "ईरान के आसपास विकसित हो रही स्थिति को देखते हुए, हमने सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में अतिरिक्त बदलाव किए हैं।" एयरलाइन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालातों में सुधार होने पर शेड्यूल की फिर से समीक्षा की जाएगी।