• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की सूचना, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था जाकिर अहमद गनी

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में लश्कर के दो आतंकियों के मारे जाने का दावा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 08:05:26 AM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 08:05:26 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे जाने की सूचना, पहलगाम आतंकी हमले में शामिल था जाकिर अहमद गनी
जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकियों के मारे जाने का दावा।

HighLights

  1. शोपियां मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने का दावा।
  2. जाकिर गनी पहलगाम हमले की सूची में शामिल था।
  3. विक्टर फोर्स ने इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन चलाया।

डिजिटल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को घेर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है, हालांकि सुरक्षाबलों ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि इनमें जाकिर अहमद गनी भी शामिल है, जिसका नाम पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी 14 वांछित आतंकियों की सूची में था। ऑपरेशन अभी भी जारी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके की तलाशी ले रही हैं।


खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन

  • सुरक्षाबलों को शोपियां के सैदपोरा पायीन के पास छानपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
  • शनिवार शाम करीब 7:45 बजे जवान जब संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचे, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जिसे अंधेरा होने के कारण रात में सीमित कर दिया गया।

विक्टर फोर्स ने गांव खाली कराए

ऑपरेशन के दौरान सेना की विशेष आतंकवाद रोधी इकाई 'विक्टर फोर्स' को तैनात किया गया। आतंकियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को सील कर दिया। सुरक्षा कारणों से आसपास के चार गांवों को खाली कराया। उसके बाद पूरे इलाके में अतिरिक्त जवानों की तैनात कर दिया। रात के समय ऑपरेशन जारी रखने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में रोशनी की विशेष व्यवस्था भी की गई।

पहलगाम हमले से जुड़ा था जाकिर का नाम

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में कुलगाम के मुतलहम गांव का रहने वाला जाकिर अहमद गनी शामिल है। उसका नाम अप्रैल 2026 के पहलगाम आतंकी हमले की जांच में सामने आया था।
  • सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हमले के बाद जिन 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की थी, उनमें जाकिर भी शामिल था। उसके खिलाफ एनआईए कोर्ट पहले ही नोटिस जारी कर चुकी थी।

14 में से 9 आतंकियों के मारे जाने का दावा

अगर, जाकिर अहमद गनी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो पहलगाम हमले के बाद जारी सूची में शामिल 14 आतंकियों में से नौ ढेर हो चुके होंगे। इससे पहले मई 2025 में शोपियां और पुलवामा में हुए अलग-अलग एनकाउंटर में छह आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।