डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजनीति में सत्ता के साथ-साथ दौलत का खेल भी कम रोचक नहीं है। आम धारणा यही है कि सबसे अमीर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया या डीके शिवकुमार होंगे, लेकिन हकीकत कुछ और ही सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि भारत का सबसे अमीर मंत्री कोई और है, जिसकी संपत्ति 5700 करोड़ रुपए से अधिक है। दिलचस्प बात यह है कि कई मंत्री बिजनेसमैन तक को पछाड़ चुके हैं. आइए जानते हैं कौन है देश का सबसे अमीर मंत्री और किस पार्टी से जुड़े हैं।
भारत का सबसे अमीर मंत्री कौन है?
ADR रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 643 मंत्रियों में से 36 मंत्री अरबपति हैं। यानी लगभग 6 प्रतिशत मंत्रियों की संपत्ति 100 करोड़ से ऊपर है। सभी मंत्रियों की कुल घोषित संपत्ति 23,929 करोड़ रुपए से अधिक बैठती है। इनमें सबसे आगे तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं, जिनकी संपत्ति 5705 करोड़ रुपए से ज्यादा है। हालांकि, उन पर 1,038 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज भी दर्ज है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के डीके शिवकुमार हैं, जिनकी संपत्ति 1413 करोड़ रुपए बताई गई है।
देश के टॉप-10 अमीर मंत्री (करोड़ रुपये)
किस राज्य में सबसे ज्यादा अमीर मंत्री?
कर्नाटक सबसे आगे है, जहां 8 मंत्री अरबपति हैं। आंध्र प्रदेश में 6, महाराष्ट्र में 4, जबकि अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना में 2-2 मंत्री अमीरों की सूची में हैं। वहीं, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में 1-1 मंत्री अरबपति हैं।
किस पार्टी के सबसे ज्यादा अमीर मंत्री?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास सबसे अधिक 14 अरबपति मंत्री हैं। कांग्रेस 11 मंत्रियों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि TDP के 6 मंत्री अरबपति हैं। इनके अलावा आम आदमी पार्टी, जेडीएस, शिवसेना और एनसीपी में भी अमीर मंत्री मौजूद हैं।