'अगले साल तक मेरी सास मर जाए', 100 रुपये के नोट के साथ भक्त ने मांगी सास की मौत की मन्नत
एक चिट्ठी मिली, जिस पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई। अधिकारी जब दानपात्र में पैसों की गिनती कर रहे थे, तब उन्हें 100 रुपये के नोट के अंदर मुड़ी ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 04:41:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 04:41:16 PM (IST)
सास की मौत की मांगी दुआ (फोटो-सोशल मीडिया)HighLights
- बेलगावी मंदिर के दानपात्र में 100 रुपये के नोट के साथ मिली अनोखी चिट्ठी
- अज्ञात व्यक्ति ने भगवान से अपनी सास की मृत्यु के लिए मांगी अजीब दुआ
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- कलियुग की अनोखी प्रार्थना
डिजिटल डेस्क। कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर से हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। यहां के मंदिर के दानपात्र से पैसों की गिनती के दौरान एक चिट्ठी मिली, जिस पर भगवान से एक अजीबोगरीब दुआ मांगी गई। अधिकारी जब दानपात्र में पैसों की गिनती कर रहे थे, तब उन्हें 100 रुपये के नोट के अंदर मुड़ी हुई एक चिट्ठी मिली, जिसे पढ़कर हर कोई दंग रह गया।
सुख-समृद्धि के बजाय मांगी सास की मौत
मंदिर में जहां लोग आमतौर पर भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं, वहीं बेलगावी के इस मंदिर में किसी ने अपनी ही सास की मृत्यु की दुआ मांग डाली। 100 रुपये के नोट के भीतर छिपी इस चिट्ठी में लिखा था - 'हे भगवान, मेरे दुख दूर करो और अगली यात्रा से पहले मेरी सास की मृत्यु हो जाए।'