_20261122_849_m.webp)
डिजिटल डेस्क, जयपुर। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजस्थान के कोटा में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसा आधी रात को शंभूपुरा के पास हुआ है। यहां तीर्थयात्रियों से भरी एक गाड़ी की खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कई की हालत गंभीर है।
कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं को ले जा रही एक गाड़ी के खड़े ट्रक से टकराने से 9 लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए।
#WATCH | Rajasthan | 9 people killed several injured after a vehicle carrying pilgrims rammed into a parked truck near Shambhupura on the Kota-Udaipur highway in Kota Additional District Collector Rajesh Joshi says, "Near Shambhupura, a vehicle carrying 16 people collided with a truck in the middle of the night. It was a deeply tragic and painful accident, in which 9 people lost their lives. They were returning to Maharashtra after visiting Khatu Shyam. All of them were from the same family... Our priority right now is ensuring that the injured receive proper medical care and recover. Meanwhile, the post-mortem procedures are being carried out for those who lost their lives in the accident..."
— ANI (@ANI) November 22, 2026
कोटा के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर राजेश जोशी ने कहा, शंभूपुरा के पास, आधी रात को 16 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। यह बहुत दुखद और दर्दनाक हादसा था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। वे खाटू श्याम के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे। वे सभी एक ही परिवार के थे। अभी हमारी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि घायलों को सही मेडिकल केयर मिले और वे ठीक हो जाएं। इस बीच, हादसे में जान गंवाने वालों का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।