• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

LPG सब्सिडी पर बड़ी खबर, सस्‍ते गैस सिलिंडर के लिए आधार बायोमीट्रिक जरूरी; डिलीवरी पर भी होगा वेरिफिकेशन

LPG Subsidy: घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी के लिए एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 07:33:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 08:00:17 AM (IST)
LPG सब्सिडी पर बड़ी खबर, सस्‍ते गैस सिलिंडर के लिए आधार बायोमीट्रिक जरूरी; डिलीवरी पर भी होगा वेरिफिकेशन
घरेलू गैस सब्सिडी पाने के लिए e-KYC कराना अनिवार्य (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 14.2 किलो सिलिंडर पर करीब 210 रुपये की सब्सिडी
  2. डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम या डिलीवरी पर करा सकते हैं सत्यापन
  3. बिना सत्यापन सिलिंडर मिलेगा, पर बाजार मूल्य देना होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिए एक अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करना जरूरी होगा। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सब्सिडी का लाभ केवल पात्र उपभोक्ताओं को मिले और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन के जरिए इसका दुरुपयोग न हो।

जिन्होंने करा लिया उन्हें दोबारा जरूरत नहीं

जिन ग्राहकों ने पहले ही आधार बायोमीट्रिक सत्यापन या ई-केवाईसी करा लिया है, उन्हें दोबारा प्रक्रिया पूरी करने की जरूरत नहीं होगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी ग्राहकों यानी करीब 89.9 प्रतिशत उपभोक्ताओं का आधार बायोमीट्रिक सत्यापन पूरा हो चुका था।


सरकार ने पहले इसके लिए 30 जून की समयसीमा तय की थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 सितंबर किया गया। सितंबर 2026 में 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलिंडर पर करीब 210 रुपये की अप्रत्यक्ष सब्सिडी मिल रही है। मंत्रालय के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने अब तक सत्यापन नहीं कराया है, वे इसे पूरा करने के बाद सब्सिडी वाले सिलिंडर की बुकिंग कर सकेंगे।

कहां करा सकते हैं सत्यापन

उपभोक्ता एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम पर या सिलिंडर की डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के मोबाइल ऐप के जरिए आधार बायोमीट्रिक सत्यापन करा सकते हैं। तेल कंपनियों के मोबाइल ऐप से भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बंद नहीं होगी, लेकिन उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे ग्राहकों को सिलिंडर बाजार मूल्य पर लेना होगा।

ऐसे कराएं पंजीकरण

ऐसे उपभोक्ताओं को अपनी संबंधित तेल कंपनी के डिजिटल प्लेटफॉर्म वेब पोर्टल, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप चैटबॉट या आईवीआरएस जैसी सुविधाओं के जरिए पंजीकरण कराना होगा। स्थानीय उपलब्धता के आधार पर उन्हें पांच या 10 किलो के सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

इन ऐप से घर बैठे कराएं ई-केवाईसी

इंडेन के लिए इंडियनऑयल वन ऐप, भारतगैस के लिए हेलोबीपीसीएल ऐप और एचपी गैस के लिए एचपी पे ऐप से घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।