महाराष्ट्र में 'ऑपरेशन टाइगर' से उद्धव गुट में टूट तय, मीटिंग में 9 सांसदों में से सिर्फ 3 ही पहुंचे
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली बैठक में 9 में से केवल 3 सांसद पहुंचे। छह सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने और विलय की चर्चा तेज है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 01:36:09 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 02:07:15 PM (IST)
उद्धव ठाकरे की पार्टी में एक बार फिर टूट तय मानी जा रही है। (एआई जनरेटेड)HighLights
- उद्धव ठाकरे की बैठक में सिर्फ तीन सांसद पहुंचे।
- छह सांसदों की गैरमौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक अटकलें।
- शिंदे गुट का ऑपरेशन टाइगर सफल होता दिख रहा।
डिजिटल डेस्क। महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चलाया जा रहा 'ऑपरेशन टाइगर' सफल होता दिख रहा है। उद्धव ठाकरे की पार्टी में एक बार फिर टूट होती दिख रही है। माना जा रहा है कि 6 सांसद उनका साथ छोड़कर शिंदे गुट के पास जा सकते हैं।
दरअसल, ऑपरेशन टाइगर की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे ने शिवसेना (यूपीटी) गुट की दिल्ली में एक मीटिंग बुलाई थी। सभी सांसदों के लिए एक व्हिप भी जारी किया था, जिसमें न आने वालों पर कार्रवाई तक की बात कही गई थी। उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा, क्योंकि 9 में सिर्फ 3 ही सांसद मीटिंग में पहुंचे। उसके बाद आनन-फानन में मीटिंग को स्थगित कर दिया गया।
संजय राउत ने सांसदों को खरीदने का लगाया आरोप
- शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में खरीद-फरोख्त की राजनीति शुरू हो गई है। एक-एक सांसद को 15 करोड़-15 करोड़ रुपये में खरीदा जा रहा है।
- संजय राउत ने कहा कि देश में चुनाव लड़ने का कोई मतलब नहीं रह गया है, जब टीएमसी और शिवसेना (UBT) जैसी पार्टियां बांट जा रहा है।
ये वीडियो भी देखें
मीटिंग में मौजूद सांसद
उद्धव गुट की मीटिंग में अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत मौजूद रहे। अरविंद सावंत संजय राउत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दिखाई दिए थे।
ये खबर भी पढ़ें- बागी विधायक ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, ममता बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका
बैठक से गायब सांसद
उद्धव गुट की चिंताएं नागेश आष्टिकर, संजय देशमुख, संजय जाधव, संजय दीना पाटिल, ओमप्रकाश राजेनिंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे ने बढ़ा दी हैं। ये 6 सांसद मीटिंग में नहीं पहुंचे, जिससे यह पुष्टि हो गई कि उद्धव गुट में फूट डल चुकी है।
![naidunia_image]()
ओम बिरला को सौंपा पत्र
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सभी छह बागी सांसदों ने ओम बिरला को एक पत्र सौंपा है, जिसमें शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय की मांग की गई है। इसमें सभी के हस्ताक्षर भी हैं।