• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जल्द होगा क्रिकेट का 'शंखनाद', रणजी और WPL के बाद होंगे इंटरनेशनल मुकाबले

अगले साल 2027 में यह जनवरी से लेकर मार्च तक महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 01:31:19 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 01:31:19 PM (IST)
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जल्द होगा क्रिकेट का 'शंखनाद', रणजी और WPL के बाद होंगे इंटरनेशनल मुकाबले
वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम, फाइल फोटो

HighLights

  1. वाराणसी में जल्द होगा क्रिकेट का 'शंखनाद'
  2. WPL के बाद होंगे इंटरनेशनल मुकाबले
  3. रणजी मुकाबले से परखी जाएगी पिच

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। बाबा भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के गंजारी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का कार्य तेजी से चल रहा है। अगले साल 2027 में यह जनवरी से लेकर मार्च तक महिला क्रिकेट प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा।

बुधवार को हुई डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक में अगले सत्र के लिए वाराणसी के अलावा मुंबई के सीसीआई और वडोदरा को आयोजन स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, स्टेडियम को पूरी तरह तैयार होने के बाद सबसे पहले अक्टूबर-नवंबर में रणजी ट्रॉफी का मुकाबला कराया जा सकता है।


रणजी का मुकाबला होने के बाद इस स्टेडियम को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए तैयार किया जाएगा। आगामी सत्र में जनवरी से लेकर मार्च तक यहां मुकाबले खेले जाएंगे। रणजी मुकाबले का उद्देश्य पिच और मैदान को परखना होगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में महिला कर्मचारी ने डीन पर लगाए गंभीर आरोप, कंपू थाने में यौन शोषण का दबाव बनाने की शिकायत

रणजी मैच के सफल आयोजन के बाद यहां डब्ल्यूपीएल मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बाद स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2023 में इस स्टेडियम की आधारशिला रखी थी।

यह भी पढ़ें- Gwalior Weather: शहर में धूप-बारिश का खेल जारी, हल्की बूंदाबादी के बाद पारा 34 के पार, आगामी दिनों में ऐसा रहेगा मौसम