• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

NEET PG 2026 में लागू हुए अब तक के सबसे सख्त नियम! परीक्षा से पहले जान लें ये बड़े बदलाव

NEET PG 2026 Exam: परीक्षा अब एक पाली में होगी, आधार आधारित सत्यापन, आईरिस स्कैन, रैंडम सेंटर आवंटन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 09:34:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 09:34:44 AM (IST)
NEET PG 2026 में लागू हुए अब तक के सबसे सख्त नियम! परीक्षा से पहले जान लें ये बड़े बदलाव
NEET PG 2026: एक पाली में होगी परीक्षा, आधार सत्यापन और आईरिस स्कैन समेत कई बड़े बदलाव

HighLights

  1. आधार और आईरिस स्कैन से होगी एंट्री
  2. 60 हजार कर्मी संभालेंगे परीक्षा सुरक्षा
  3. पेपर लीक अफवाहों से बचने की सलाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने NEET PG 2026 परीक्षा को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। नए नियमों का उद्देश्य परीक्षार्थियों की यात्रा को आसान बनाना और परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली की संभावना को समाप्त करना है।

अब एक ही पाली में होगी परीक्षा

नए नियमों के तहत NEET PG 2026 परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के लिए अपने राज्य सहित नजदीकी तीन राज्यों का विकल्प चुन सकेंगे। पहला विकल्प उनके गृह राज्य का होगा, जबकि उसी राज्य के दूसरे शहर का विकल्प भी मिल सकता है। परीक्षा केंद्र का आवंटन कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन सिस्टम से किया जाएगा, जिससे मानव हस्तक्षेप की संभावना समाप्त होगी। परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा से तीन सप्ताह पहले जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी यात्रा और ठहरने की व्यवस्था पहले से कर सकें।


आधार सत्यापन और आईरिस स्कैन से मिलेगी एंट्री

परीक्षा के लिए आवेदन और परीक्षा के दिन आधार आधारित प्रमाणीकरण किया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच होगी और उन्हें परीक्षा केंद्र पर 2 से 3 घंटे पहले पहुंचना होगा। यदि किसी उम्मीदवार के फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होता है, तो आईरिस (आंखों की पुतली) स्कैन के माध्यम से सत्यापन कर प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न और सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा में कुल 180 प्रश्न होंगे, जो 720 अंकों के होंगे। इन्हें हल करने के लिए 210 मिनट (3 घंटे 30 मिनट) का समय मिलेगा। प्रश्न-पत्र को ए, बी और सी सेक्शन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्शन के लिए निर्धारित समय होगा और एक बार सेक्शन सबमिट होने या समय समाप्त होने के बाद उस पर दोबारा नहीं लौटा जा सकेगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं मिलेगा।

सुरक्षा पर विशेष जोर

परीक्षा के दौरान 60,000 से अधिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, सिग्नल जैमर और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों के माध्यम से लाइव निगरानी की व्यवस्था रहेगी। तकनीकी खराबी या सर्वर संबंधी समस्या आने पर तत्काल बैकअप व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।

अफवाहों से बचने की सलाह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे पेपर लीक जैसी अफवाहों या झूठे दावों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि प्रश्न-पत्र बहु-स्तरीय एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहता है और परीक्षा के निर्धारित समय पर ही डिजिटल रूप से डिक्रिप्ट किया जाता है।