अब Whatsapp पर मिलेगा पीएफ का पूरा हिसाब, सिर्फ 'Hello' लिखते ही स्क्रीन पर आएगा बैलेंस और क्लेम स्टेटस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों के लिए सेवाओं को अधिक सुलभ और त्वरित बनाने के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण फीचर्स लॉन्च करने जा रहा है। इसम ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 12:40:56 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 12:41:53 PM (IST)
अब Whatsapp पर मिलेगा पीएफ का पूरा हिसाबडिजिटल डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने सदस्यों के लिए सेवाओं को अधिक सुलभ और त्वरित बनाने के लिए दो बेहद महत्वपूर्ण फीचर्स लॉन्च करने जा रहा है। आगामी एक महीने के भीतर ईपीएफओ की व्हाट्सएप सेवा शुरू हो जाएगी, जिसके जरिए सदस्य चौबीसों घंटे अपने पीएफ खाते से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकेंगे।
व्हाट्सएप पर 24 घंटे मिलेंगी सुविधाएं
ईपीएफओ सेवाओं का दायरा बढ़ाने के लिए व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म के उपयोग की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। इसके लिए संगठन एक विशिष्ट मोबाइल नंबर जारी करेगा। सदस्यों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर (जो यूएएन से लिंक हो) से इस विशिष्ट नंबर पर केवल ‘हेलो’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद एआई-संचालित चैटबॉट के माध्यम से सदस्य पीएफ बैलेंस, पिछले पांच लेन-देन और पीएफ दावे (क्लेम) की स्थिति जैसी जानकारियां तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।
स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी यह सेवा
यह सेवा स्थानीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी, जिससे वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों के सदस्यों को आसानी होगी। यह पहल विशेष रूप से उन सदस्यों के लिए मददगार होगी जिनके अनुपालन संबंधी मामले जैसे अधूरा आधार प्रमाणीकरण या निष्क्रिय डीबीटी बैंक खाते लंबित हैं।
मनसुख मांडविया ने दी जानकारी
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि मंत्रालय ने यूपीआई (UPI) के जरिए पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा की टेस्टिंग पूरी कर ली है। जल्द ही सदस्य इसके माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते में रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।