त्योहारों पर किसानों को तोहफा, खातों में जल्द आएगी किसान निधि की 24वीं किस्त; इस बार मिलेंगे 2000 रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत 24वीं किस्त जारी करने की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 04:33:14 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 04:51:37 PM (IST)
खातों में जल्द आएगी किसान निधि की 24वीं किस्तHighLights
- दीपावली पर जारी हो सकती है PM किसान की 24वीं किस्त
- लाभार्थियों की सूची तैयार; केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली और दशहरा के पावन पर्व पर केंद्र सरकार देश के किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत 24वीं किस्त जारी करने की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पात्र लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब केवल केंद्रीय स्तर से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।
त्योहारों के अवसर पर प्रधानमंत्री करेंगे राशि जारी: तिथि की घोषणा का इंतजार
पूर्व की किस्तों की तरह इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विशेष कार्यक्रम के माध्यम से 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक हस्तांतरण की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।