PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 24वीं किस्त, जानें किन किसानों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें चेक
देश के करोड़ों सीमांत और छोटे किसानों के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' (PM-Kisan) को लेकर बड़ी अपडेट सामने ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 04:33:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 04:33:36 PM (IST)
23वीं किस्त के बाद अब 24वीं किस्त की तैयारी।HighLights
- 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के लिए अपडेट
- 23वीं किस्त के बाद अब 24वीं किस्त की तैयारी
- अक्टूबर में जारी हो सकती है किसान निधि किस्त
डिजिटल डेस्क। देश के करोड़ों सीमांत और छोटे किसानों के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' (PM-Kisan) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जून के महीने में 23वीं किस्त का लाभ पाने के बाद, अब लाभार्थी किसान बेसब्री से अपनी अगली यानी 24वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि हर चार महीने के अंतराल पर आने वाला यह पैसा अक्टूबर 2026 में किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जा सकता है।
अक्टूबर में ट्रांसफर हो सकते हैं ₹2,000
पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को खेती-किसानी के खर्चों में मदद के लिए सालाना 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे पहले बीते 20 जून 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 9.4 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 23वीं किस्त की राशि जारी की गई थी।
योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के नियम
इस कल्याणकारी योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम 1 फरवरी 2019 से पहले कृषि भूमि दर्ज थी या जिन्हें बाद में यह जमीन कानूनी रूप से विरासत में मिली हो।
- एक परिवार, एक लाभ: योजना के नियमों के अनुसार पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को एक ही इकाई माना जाता है। इसलिए, एक परिवार से केवल एक ही सदस्य इस आर्थिक सहायता का हकदार हो सकता है।
- पंजीकरण की व्यवस्था: नए पात्र किसान इस योजना से जुड़ने के लिए आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल पर जा सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या ई-मित्र केंद्र पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, फार्मर आईडी और बैंक खाता (जो डीबीटी से लिंक हो) होना अनिवार्य है।
अटक सकती है किस्त, तुरंत पूरी करें ई-केवाईसी (e-KYC)
सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया अधूरी होगी, उनके खाते में 24वीं किस्त के 2,000 रुपये जारी नहीं किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- शिक्षकों को मिल सकती है बड़ी सौगात... सैलरी के साथ-साथ HRA बढ़ाने की सिफारिश, जानें कितना होगा फायदा
किसान भाई इस प्रक्रिया को घर बैठे या नजदीकी केंद्र पर जाकर तीन आसान तरीकों से पूरा कर सकते हैं:
- इसके लिए किसान को पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज कर वेरिफिकेशन पूरा किया जा सकता है।
- जो किसान खुद ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, वे किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या राज्य सेवा केंद्र पर जाकर अंगूठे के निशान (बायोमेट्रिक) के ज़रिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।
- पीएम-किसान मोबाइल ऐप में चेहरे की पहचान (Face Authentication) का विकल्प भी दिया गया है, जिसकी मदद से चेहरा स्कैन करके आसानी से ई-केवाईसी की जा सकती है।