PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे ₹2000? पोर्टल पर जारी हुई नई लिस्ट, मोबाइल पर ऐसे करें चैक
योजना को लेकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि आपका वेरिफिकेशन अधूरा है, तो आपका नाम पात्रता सूची ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Feb 2026 03:43:44 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Feb 2026 04:09:57 PM (IST)
मोबाइल पर ऐसे करें चैक।HighLights
- मार्च 2026 तक जारी हो सकती है 22वीं किस्त
- इन गलतियों के कारण कट सकता है आपका नाम
- बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
टेक्नोलॉजी डेस्क। देश के करोड़ों अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 22वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार फरवरी के आखिरी सप्ताह से मार्च 2026 के बीच लाभार्थियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन पात्र किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त पहुंचने की तैयारी पूरी मानी जा रही है।
किसे और कितना मिलता है लाभ?
पीएम किसान योजना के तहत सरकार छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करती है। इस योजना की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
- वार्षिक सहायता: ₹6,000 प्रति वर्ष।
- किस्त का स्वरूप: ₹2,000 की तीन समान किस्तों में भुगतान।
- सीधा लाभ: राशि सीधे आधार सीडेड बैंक खातों (DBT) में भेजी जाती है।
- लाभार्थी: इस बार करीब 9 करोड़ किसानों को लाभ मिलने का अनुमान है।
e-KYC है अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना e-KYC के अगली किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। यदि आपका वेरिफिकेशन अधूरा है, तो आपका नाम पात्रता सूची से बाहर हो सकता है।
वेरिफिकेशन के दो आसान तरीके:
- स्वयं पोर्टल से: पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए घर बैठे e-KYC पूरा करें।
- CSC सेंटर द्वारा: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाएं।
कैसे चेक करें 'बेनिफिशियरी लिस्ट'?
अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 22वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट: सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फार्मर्स कॉर्नर: होमपेज पर दाईं ओर 'Farmers Corner' सेक्शन में जाकर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें।
- विवरण भरें: अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- रिपोर्ट प्राप्त करें: ‘Get Report’ बटन पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की सूची खुल जाएगी। इसमें अपना नाम चेक करें।
यह भी पढ़ें- अब WhatsApp पर खुद-ब-खुद सेंड होंगे मैसेज, मेटा ला रहा है कमाल का 'Message Scheduling' फीचर
मोबाइल से चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस
यदि आप अपनी पिछली किस्तों का विवरण देखना चाहते हैं, तो पोर्टल पर ‘Know Your Status’ विकल्प का उपयोग करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपकी किस्त का स्टेटस क्या है और वह किस बैंक खाते में जमा हुई है।