'साड़ी खींचना, फिगर पर कमेंट करना और अकेले में...', TCS की महिला कर्मचारी ने सुनाई आपबीती
भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में सामने आए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले ने अब और भी गंभीर म ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 03:55:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 03:55:57 PM (IST)
TCS नासिक धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार आरोपियों की फोटो।HighLights
- कॉर्पोरेट दफ्तर या उत्पीड़न का अड्डा
- TCS नासिक यूनिट में 8 गिरफ्तार
- महिला सहकर्मी ने सुनाई आपबीती
डिजिटल डेस्क। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट में सामने आए यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले ने अब और भी गंभीर मोड़ ले लिया है। पुलिस जांच में शामिल एक पीड़िता ने अपने सहकर्मियों पर न केवल शारीरिक उत्पीड़न, बल्कि हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और मानसिक प्रताड़ना के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
'पल्लू खींचना और गंदी नजर से मुस्कुराना'
FIR के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी के बाद से ही सहकर्मियों का व्यवहार बदल गया था। उसने टीम लीड रजा मेनन पर आरोप लगाया कि उसने पीड़िता का निकनेम "प्लेयर" रख दिया था और वह अक्सर उसकी निजी जिंदगी में दखल देता था। पीड़िता ने दावा किया, "इस साल मार्च में गुड़ी पड़वा के दिन, जब मैं साड़ी पहनकर ऑफिस आई थी, तब रजा ने पैंट्री के सामने मेरा पल्लू खींचा। जब मैंने विरोध किया, तो वह मुझे गंदी नजर से देखकर मुस्कुराने लगा।"
धार्मिक टिप्पणियां और 'जीरो फिगर' जैसे ताने
मामले में एक अन्य कर्मचारी आसिफ अंसारी का नाम भी सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आसिफ दूसरी टीम में होने के बावजूद बार-बार उसके पास आकर बैठता था और जान-बूझकर उसे छूने की कोशिश करता था।
पीड़िता ने बताया कि आसिफ उसे जीरो फिगर कहकर चिढ़ाता था। इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए जाने के बाद आसिफ ने उसे लिंक्डइन पर मैसेज भेजकर परेशान करना शुरू किया। इसके साथ ही आरोप है कि आसिफ ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और विरोध करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा- 'कॉर्पोरेट जिहाद' की बू
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को कॉर्पोरेट जिहाद की ओर इशारा करने वाला बताया। नासिक पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) अब तक इस मामले में 9 FIR दर्ज कर चुकी है और एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- 'वोट नहीं दिया तो बंद होगा राशन और आधार...', बंगाल के प्रवासी 450 श्रमिकों को आ रहे धमकी भरे कॉल्स
TCS का रुख
TCS ने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि कंपनी की यौन उत्पीड़न (POSH) के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है।
कथित तौर पर शामिल कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह भी कहा कि शुरुआती जांच में उनके एथिक्स चैनल या POSH पोर्टल पर पहले ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं मिली थी।
आरोपी पक्ष की दलील
गिरफ्तार किए गए रजा मेनन के परिवार ने इन आरोपों को सोची-समझी साजिश करार दिया है। रजा के चाचा अयाज काजी का दावा है कि रजा के ऑफिस में बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से उसे फंसाया गया है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और SIT मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।