पंजाब: परविंदर झोटा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, 26 दिन बाद खेत में हुआ अंतिम संस्कार
चंडीगढ़ से पार्थिव शरीर लेकर मानसा पहुंची एंबुलेंस पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई।
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 04:11:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 04:11:56 PM (IST)
झोटा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाबHighLights
- एंटी ड्रग टास्क फोर्स नेता का अंतिम संस्कार
- झोटा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया गया पार्थिव शरीर
डिजिटल डेस्क, मानसा। एंटी ड्रग टास्क फोर्स नेता परविंदर झोटा का अंतिम संस्कार 26 दिन बाद कर दिया गया। झोटा की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा और उसके पार्थिव शरीर को घर से खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा ले जाया गया।
सुबह चंडीगढ़ से पार्थिव शरीर लेकर मानसा पहुंची एंबुलेंस पर जगह-जगह फूलों की बारिश की गई। मानसा की तिकोनी चौक में चल रहे धरने में भी फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद परविंदर के पार्थिव शरीर को घर लाया गया, जहां पर बच्चों और पत्नीने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया।
सिख परंपरा के अनुसार, अंतिम संस्कार से पहले अरदास की रसम अदा की गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले जाया गया। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।
अंतिम यात्रा में अमृतपाल के पिता हुए शामिल
बता दें कि, परविंदर झोटा के अंतिम संस्कार के मौके पर बारिश पंजाब पार्टी नेता सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह, पार्टी विधायक मनप्रीत सिंह अयाली , पूर्व विधायक हरदेव अर्शी मौजूद रहे।
झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि परविंदर झोटा की अंतिम रस्मों में पहुंचे युवाओं को यह प्रण लेना चाहिए कि वे खुद नशा नहीं करेंगे और न ही अपने आसपास नशा बिकने देंगे, यही परविंदर सिंह झोटा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।